बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 8 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 8 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 8 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 8 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 8 घंटे पहले

UPSC फाइनल रिजल्ट 2024 जारी: 1009 उम्मीदवारों को मिली सफलता, जानिए टॉप 20 में कौन-कौन शामिल...

Blog Image

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा में शक्ति दुबे ने टॉप किया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

कुल 1009 उम्मीदवार सफल-

इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इनमें 335 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी, 109 EWS, 318 OBC, 160 SC और 87 ST वर्ग से हैं। सफल उम्मीदवारों की अंकतालिका (मार्क्स) रिजल्ट घोषित होने के लगभग 15 दिनों बाद वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

टॉप 20 में कौन-कौन हैं शामिल?

इस वर्ष के टॉपर्स की सूची में कई नए नाम सामने आए हैं। टॉप 5 रैंक पाने वाले उम्मीदवार इस प्रकार हैं:

  1. शक्ति दुबे (रोल नं. 0240782)

  2. हर्षिता गोयल (रोल नं. 20101571)

  3. डोंगरे अर्चित पराग (रोल नं. 0867282)

  4. शाह मार्गी चिराग (रोल नं. 0108110)

  5. आकाश गर्ग (रोल नं. 0833621)

इनके अलावा कोमल पुनिया, आयुषी बंसल, राज कृष्ण झा, आदित्य विक्रम अग्रवाल, मयंक त्रिपाठी जैसे नाम भी टॉप 10 में शामिल हैं।

UPSC CSE 2024: रैंक 11 से 20 तक के टॉपर्स की सूची

  1. एट्टाबॉयिना साई शिवानी (रोल नंबर: 8200949)

  2. आशी शर्मा (रोल नंबर: 5809367)

  3. हेमन्त (रोल नंबर: 5912548)

  4. अभिषेक वशिष्ठ (रोल नंबर: 0818331)

  5. बन्ना वेंकटेश (रोल नंबर: 1010403)

  6. माधव अग्रवाल (रोल नंबर: 6907627)

  7. संस्कृति त्रिवेदी (रोल नंबर: 0810414)

  8. सौम्या मिश्रा (रोल नंबर: 2604936)

  9. विभोर भारद्वाज (रोल नंबर: 0833456)

  10. त्रिलोक सिंह (रोल नंबर: 2200688)

2845 उम्मीदवारों को बुलाया गया था इंटरव्यू के लिए

मुख्य परीक्षा के बाद कुल 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, जो 7 जनवरी 2025 से शुरू होकर 17 अप्रैल 2025 तक चला।

1132 पदों पर होगी नियुक्ति

इस साल कुल 1132 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले नोटिफिकेशन में ये संख्या 1056 थी, जिसे बाद में बढ़ाया गया। इन पदों में IAS, IPS, IFS समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के पद शामिल हैं।

किस सेवा में कितनी रिक्तियां?

  • IAS: कुल 180 पद (73 अनारक्षित, 24 SC, 13 ST, 52 OBC, 18 EWS)

  • IPS: कुल 150 पद (60 अनारक्षित, 23 SC, 10 ST, 42 OBC, 15 EWS)

  • IFS: कुल 55 पद (23 अनारक्षित, 9 SC, 5 ST, 13 OBC, 5 EWS)


यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को भारत की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस वर्ष सफलता प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें