बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 10 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 10 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 8 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 8 घंटे पहले

चीन से फैला नया साइबर खतरा! क्या है DMV Scam और इससे कैसे बचें?

Blog Image

स्मार्टफोन जितना हमारी जिंदगी को आसान बनाते हैं, उतना ही ये अब खतरनाक साइबर जाल में फंसाने का जरिया भी बनते जा रहे हैं। अमेरिका में इन दिनों एक नया स्कैम चर्चा में है—DMV स्कैम, जो तेजी से बढ़ते फिशिंग अटैक्स का नया चेहरा बन चुका है। खास बात यह है कि इस स्कैम का कनेक्शन चीन से जोड़ा जा रहा है। टेक एक्सपर्ट्स इसे “चुपचाप हमला करने वाला टेक्स्ट स्कैम” बता रहे हैं, जो किसी भी स्मार्टफोन यूज़र को निशाना बना सकता है।

क्या है DMV Scam?

DMV (Department of Motor Vehicles) नाम का इस्तेमाल कर इस स्कैम में लोगों को एक टेक्स्ट मैसेज भेजा जाता है। यह मैसेज इस तरह से डिज़ाइन किया जाता है कि वह किसी सरकारी विभाग का आधिकारिक मैसेज लगे—जैसे कि ".gov" डोमेन का इस्तेमाल या फाइन जुर्माने से जुड़ी भाषा। मैसेज में मौजूद लिंक पर जैसे ही यूज़र क्लिक करता है, वह एक फिशिंग वेबसाइट पर पहुंच जाता है। वहां उसे अपनी निजी जानकारियां भरने के लिए कहा जाता है या फोन में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जिससे हैकर क्रेडिट कार्ड डेटा और बैंकिंग डिटेल्स चुरा सकते हैं।

चीन से हो रहा है ऑपरेशन?

अमेरिका की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्कैम के पीछे चाइनीज़ नेटवर्क काम कर रहा है। जून 2025 में DMV स्कैम के केस 700% तक बढ़ गए हैं, जोकि एक गंभीर चेतावनी है। अमेरिका के कई राज्यों में यह मैसेज फैलाया जा रहा है, और अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग इस जाल में फंसे हैं।

एक अकेला स्कैमर कितने मैसेज भेज सकता है?

TOI Tech की रिपोर्ट बताती है कि एक अकेला स्कैमर रोजाना 20 लाख स्कैम मैसेज भेज सकता है। यानी एक महीने में वह 6 करोड़ यूज़र्स तक पहुंच सकता है। सोचिए, यदि इतने बड़े पैमाने पर ये स्कैम भारत जैसे मोबाइल यूजर भारी देश में फैलाया जाए, तो क्या असर होगा?

भारत में क्यों है खतरा?

हालांकि DMV नाम भारत में लागू नहीं होता, लेकिन इस तरह के फिशिंग स्कैम भारत में भी आम होते जा रहे हैं। UPI लिंक, KYC अपडेट, बिजली बिल या इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर SMS स्कैम पहले से चल रहे हैं। अब अंतर सिर्फ तरीका और टेक्नोलॉजी का है।

कैसे बचें DMV जैसे स्कैम से?

  1. अनजान लिंक पर क्लिक न करें, भले ही वह सरकारी लग रहा हो।

  2. किसी भी .gov, .in या बैंक के नाम वाले मैसेज को क्रॉस-वेरिफाई करें।

  3. मोबाइल में एंटी-वायरस और स्पैम फिल्टर ज़रूर ऑन रखें।

  4. अगर संदेह हो, तो उस मैसेज को सिर्फ डिलीट करें, जवाब न दें।

नाम भले बदला हो, लेकिन धोखाधड़ी का तरीका वही है 

DMV स्कैम भारत में भले नाम से न फैले, लेकिन इसका पैटर्न और मंशा देश में पहले से सक्रिय कई SMS फ्रॉड्स से मिलती-जुलती है। जागरूक रहना ही इस डिजिटल ठगी से बचने का एकमात्र उपाय है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें