बड़ी खबरें

एअर इंडिया की चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स रद्द; रखरखाव-परिचालन संबंधी वजह से फैसला एक घंटा पहले जनसभा को संबोधित करने सीवान पहुंचे पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार भी साथ में हैं एक घंटा पहले मदुरै जा रहे इंडिगो की उड़ान में बीच हवा में तकनीकी खराबी; 68 यात्रियों को लेकर वापस चेन्नई लौटा विमान एक घंटा पहले

IPL से रिटायरमेंट पर क्या बोले महेंद्र सिंह धोनी

Blog Image

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2023  का 45 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किग्स यानी LSG vs CSK के बीच खेला जा रहा है। वहीं लखनऊ के नियमित कप्तान केएल राहुल चोहिट होने के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। जबकि उनकी जगह टीम की कप्तानी क्रुणाल पांड्य के हाथों में है। वहीं चेन्नई इस मैदान पर पहली बार आईपीएल का मुकाबला खेल रही है। लेकिन इन सब के बीच इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऐसी बात कह दी है जिससे उनके फैंस के बीच खलबली मच गई। धोनी ने ऐसा क्या कहा आइए आपको पूरी बात विस्तार से बताते हैं।

धोनी कब लेंगे सन्यास- धोनी के आईपीएल से रिटायर होने की बातें काफी समय से चल रही हैं लोग कयास लगा रहे हैं कि धोनी का शायद ये आखिरी आईपीएल होगा। हालांकि लखनऊ में आईपीएल मैच के लिए आए धोनी ने सारे कयासों पर विराम लगाते हुए ऐसी बात कह दी जिससे उनके चाहने वाले गदगद हो गए।चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया इस दौरान धोनी से जब पूछा गया कि क्या आईपीएल 2023 के बाद आप रिटायर हो रहे हैं या क्या एसएस धोनी आईपीएल 2024 खेलेंगे? ये शायद सवाल आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा सवाल है। इससे जुड़े सवाल पर महेंद्र सिंह धोनी ने क्या कहा आइए बताते हैं.. हुआ यूं कि टॉस के दौरान जब एमएस धोनी से पूछा गया कि ये फैंस आपको फेयरवेल देने आ रहे हैं, ये आपका लास्ट है...तो धोनी ने कहा आपने फैसला किया है कि ये मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं। ये सुनकर उनके प्रसंसक जरूर खुश हो गए होंगे कि अभी और उनके चहेते क्रिक्रेटर का खेल देखने को मिलने वाला है। 

इस वजह से नहीं लेंगे सन्यास- धोनी के सन्यास ना लेने की वजह एक ये भी है कि माही को चेन्नई ने  आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया था। जिसका मतलब होता है कि वो खिलाड़ी अगले तीन साल तक उस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह सकता है। जब तक फ्रेंचाइजी उसे रिलीज न कर दे। अब चेन्नई धोनी को रिलीज करने से रही। इसके साथ ही चेन्नई फ्रेंचाइजी  अभी तक माही का विकल्प नहीं तलाश कर पाई है इसलिए माही अभी रिटायर नहीं होने जा रहे।
 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें