बड़ी खबरें

एअर इंडिया की चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स रद्द; रखरखाव-परिचालन संबंधी वजह से फैसला 2 घंटे पहले जनसभा को संबोधित करने सीवान पहुंचे पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार भी साथ में हैं 2 घंटे पहले मदुरै जा रहे इंडिगो की उड़ान में बीच हवा में तकनीकी खराबी; 68 यात्रियों को लेकर वापस चेन्नई लौटा विमान 2 घंटे पहले

श्रीलंका से यूपी आएगी 'संजीवनी बूटी'

Blog Image

भगवान राम के त्रेतायुग से चले आ रहे श्रीलंका और अयोध्या के बीच के संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।  श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका में स्थित अशोक वाटिका की शिला सीएम को भेंट की। साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट पर लगाने के लिए दो पेंग्टिंस भी दीं।

श्रीलंका और उत्तर प्रदेश के बीच बढ़ेगा पर्यटन- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्रीलंका के उच्चायुक्त के बीच लंबी वार्ता हुई, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष तौर पर चर्चा हुई। इस दौरान श्रीलंका में रामायणकालीन विभिन्न स्थलों को विकसित करने को लेकर चर्चा की गई।  जिससे भारत और खासकर उत्तर प्रदेश के नागरिक श्रीलंका में मौजूद रामायणकालीन स्थलों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही श्रीलंका से बड़े पैमाने पर संजीवनी बूटी के पौधे को उत्तर प्रदेश में लाकर लगाने के लिए भी अशोक मिलिंडा ने सीएम से कहा है। 

श्रीलंका के उच्चायुक्त ने की यूपी के विकास कार्यों की सराहना- श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की है उन्होंने कहा है कि श्रीलंका और यूपी के मध्य रामायण काल से ही मधुर संबंध रहे हैं। ये वार्ता दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में अधिक सहयोग करने की दिशा में काफी अहम साबित होगी। आपको बता दें कि अशोक मिलिंडा मोरागोडा 2020 से भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त हैं।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें