बड़ी खबरें

ईरान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस खोला:1000 भारतीय छात्र लौटेंगे 21 घंटे पहले इजराइल के कई शहरों पर ईरान के ताजा हमले:हाइफा में मिसाइल गिरी 20 घंटे पहले ND Vs ENG पहला टेस्ट-इंग्लैंड में जायसवाल का पहला शतक 20 घंटे पहले

'हाथों में हथकड़ी', 'सरकार शर्म करो' के नारे! संसद में इतना हंगामा क्यों है बरपा?

Blog Image

संसद में आज बजट सत्र के पांचवें दिन अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन का मुद्दा छाया रहा। विपक्ष ने 'सरकार शर्म करो' के नारे लगाते हुए संसद में हंगामा किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हस्तक्षेप कर कहा कि यह विदेश नीति का मामला है और सरकार चिंताओं से अवगत है। दरअसल अमेरिका के सख्त आव्रजन (Immigration) कानूनों के बीच स्वदेश वापसी की राह देख रहे 104 भारतीय आखिरकार अपने वतन लौट आए। बुधवार यानी 5 फरवरी को अमेरिकी सेना का विशेष विमान इन नागरिकों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। संसद में हंगामे के कारण कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए कहा कि सरकार की चुप्पी चिंताजनक है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस पर दोपहर 2 बजे राज्यसभा में बयान देंगे।

हथकड़ियां पहनकर विपक्ष का प्रदर्शन: संसद परिसर में गूंजे नारे-

अमेरिका से कथित अवैध प्रवासियों की वापसी के मुद्दे पर विपक्ष ने संसद परिसर में जोरदार विरोध किया। कांग्रेस, सपा और अन्य दलों के नेताओं ने हाथों में हथकड़ियां पहनकर प्रदर्शन किया और "बेड़ियों में हिंदुस्तान" के पोस्टर लहराए। इसके अलावा "देश का अपमान नहीं सहेंगे" और "मोदी सरकार हाय हाय" के नारों से माहौल गरमाया। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाद्रा और अखिलेश यादव जैसे प्रमुख नेता शामिल हुए।

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर सवाल: "ऐसा क्यों होने दिया?"

अमेरिका से भारतीयों के हथकड़ी पहनाकर डिपोर्ट किए जाने के मामले पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, "कहा गया था कि ट्रंप और पीएम मोदी अच्छे दोस्त हैं। फिर यह सब कैसे हुआ? क्या हम इन्हें वापस लाने के लिए अपना विमान नहीं भेज सकते थे? क्या इंसानों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया जाता है? प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए।"

सपा-कांग्रेस ने पेश किया कार्य स्थगन प्रस्ताव

इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस सांसद गोगोई ने डिपोर्ट किए गए भारतीयों के साथ अपमानजनक व्यवहार और बेड़ियों में जकड़े जाने की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसे न केवल मानवीय गरिमा का उल्लंघन बताया, बल्कि भारत के कूटनीतिक रुख पर भी सवाल खड़े किए।

राज्यसभा में जोरदार हंगामा

कांग्रेस, सीपीआई, टीएमसी और आप सांसदों ने इस मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा किया।

हरियाणा के 33 लोग शामिल, कई युवाओं और महिलाओं की वापसी

अमेरिका से लौटने वालों में सबसे अधिक 33 लोग हरियाणा के हैं, जिनमें 11 कैथल जिले से हैं। इनमें सात युवक 20 साल से कम उम्र के हैं। तीन महिलाओं की भी वापसी हुई है। विपक्ष ने इस मुद्दे को संसद में गंभीरता से उठाने की बात कही है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें