बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 5 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 5 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 5 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 5 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 5 घंटे पहले

लखनऊ के व्योम को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Blog Image

लखनऊ के व्योम आहूजा को कला और संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  13 साल के मास्टर व्योम आहूजा को लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने 2021 के राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया गया। मास्टर व्योम को प्रमाण पत्र के साथ टैबलेट, प्रधानमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित घटी के साथ ही मेडल भी दिया गया। आपको बता दें कि कोविड के कारण 2021-22 में इस पुरस्कार का वितरण नहीं किया गया था।

व्योम  के नाम हैं कई पुरस्कार- व्योम के पिता निखिल आहुजा ने बताया कि व्योम बांसुरी और ड्रम बजाते हैं। उन्होंने बांसुरी मे विशारद की उपाधि हासिल की है। व्योम बांसुरी वादन में कई राज्यों में कई पुरस्कार जीते हैं। इसके साथ ही एक मिनट में सबसे ज्यादा ड्रम टैप करने का रिकॉर्ड भी इनके नाम है। व्योम ने कुल 37 रिकॉर्ड बनाए हैं जिसमें 30 इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तीन एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दो फ्यूचर कलाम के साथ और 2 यूनिवर्सल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स हैं। लॉकडाउन के दौरान व्योम ने चार बार भगवत गीता पढ़ी जिससे प्रभावित होकर उन्होंने  कुरूक्षेत्र रणभूमि नामक बोर्ड गेम बनाया है जिसका कॉपीराइट भी उन्हे मिल चुका है।  व्योम ने 9 साल की आयु में मकाउ में बंजी जंपिंग प्रतियोगिता के तहत सबसे ज्यादा ऊंचाई से कूदने का रिकॉर्ड बनाया है।

अन्य ख़बरें