बड़ी खबरें

आईसीसी के जुलाई महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी बने शुभमन गिल, इंग्लैंड दौरे पर किया था दमदार प्रदर्शन एक घंटा पहले लोकसभा में भारतीय पत्तन विधेयक पारित; विशेषज्ञ समिति ने कहा- देश में मलेरिया के टीके की जरूरत नहीं एक घंटा पहले विमानन महानिदेशालय ने इंडिगो को जारी किया नोटिस, 1700 पायलटों की सिम्युलेटर ट्रेनिंग में चूक का मामला 51 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आधार व वोटर ID नागरिकता के सबूत नहीं; EC बोला- ड्राफ्ट सूची की गड़बड़ी सुधार लेंगे 19 मिनट पहले

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख पर बोला हमला, कह दी इतनी बड़ी बात

Blog Image

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख पर बोला जुबानी हमला। उन्होंने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रभु राम का नहीं हुआ वो प्रभु श्री कृष्ण का कैसे हो सकता है और जो कृष्ण का नहीं हुआ वो यदुवंशी कैसे हो सकता है।

डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना-

आपको बता दें कि श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार मनीष यादव की तरफ से आयोजित यादव समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने यादव यादव समाज के कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में भगवान श्री कृष्ण रोम रोम में है हर जगह आप उनको महसूस करेंगे। लेकिन जो प्रभु राम का नहीं हुआ वो प्रभु श्री कृष्ण का कैसे हो सकता है और जो कृष्ण का नहीं हुआ वो यदुवंशी कैसे हो सकता है।

जो ब्रह्म राम का नहीं हुआ, वो कृष्ण का कैसे हो सकता है?- ब्रजेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि हम कोई राजनीतिक बात नहीं करना चाहते थे। लेकिन सच्चाई है तो उसको प्रकट करना भी आवश्यकता है। जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का कैसे हो सकता है? आप मेरी बात को समझ रहे हो, जो ब्रह्म राम का नहीं हुआ, वो कृष्ण का कैसे हो सकता है? और जो कृष्ण का नहीं हुआ, वो यदुवंशी कैसे हो सकता है?

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें