बड़ी खबरें

आईसीसी के जुलाई महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी बने शुभमन गिल, इंग्लैंड दौरे पर किया था दमदार प्रदर्शन 9 घंटे पहले लोकसभा में भारतीय पत्तन विधेयक पारित; विशेषज्ञ समिति ने कहा- देश में मलेरिया के टीके की जरूरत नहीं 9 घंटे पहले विमानन महानिदेशालय ने इंडिगो को जारी किया नोटिस, 1700 पायलटों की सिम्युलेटर ट्रेनिंग में चूक का मामला 8 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आधार व वोटर ID नागरिकता के सबूत नहीं; EC बोला- ड्राफ्ट सूची की गड़बड़ी सुधार लेंगे 8 घंटे पहले

कांग्रेस का 'ज्योत से ज्योत जगाते चलो' कार्यक्रम शुरू

Blog Image

लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सांस्कृतिक कार्यक्रम "ज्योत से ज्योत जगाते चलो" की शुरुआत की। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 फरवरी तक चलेगा। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कवि प्रदीप ऋषि कवि थे। उनके जीवन का सार प्रेम, मानवता और भाईचारा को  समर्पित था। आज वही विचार और संदेश राहुल गांधी पूरे देश में फैला रहे हैं। 

2024 में भाजपा की विदाई तय -

अजय राय ने कहा कि हम सब मजबूती से डटकर राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। पूरे प्रदेश सहित देश का एक-एक  व्यक्ति इस बात को समझ रहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो उनके अधिकारों के लिए लड़ रही है। जनता बीजेपी के जहर जाल को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी की विदाई तय है। वहीं यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि राहुल गांधी देश में मानवता, प्रेम, भाईचारा के संदेश को लेकर चल रहे हैं। जबकि बीजेपी और RSS दिन-रात देश में जहर घोलकर देश को पीछे ले जाना चाहती है। वहीं राहुल गांधी इस देश की एकता और अखंडता के लिए अलख जगा रहे हैं। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम राहुल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संविधान को बचाने के लिए उनके साथ चलें।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें