बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 14 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 14 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 12 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 12 घंटे पहले

यूपी में रुकेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा,  20 फरवरी को कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी

Blog Image

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राहुल गांधी को न्याय यात्रा को विराम देकर मानहानि केस में 20 फरवरी को सुल्तानपुर की जिला सिविल कोर्ट में पेश होना होगा। कोर्ट ने उन्हें मानहानि मामले में समन जारी किया। यह मामला 2018 का है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है। 

कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी-

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा है कि  'राहुल गांधी को कल, 20 फरवरी, सुबह सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है। यह मामला 4 अगस्त, 2018 को एक बीजेपी नेता द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल सुबह रुक जाएगी और दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर अपने 20 फरवरी के कार्यक्रम के मुताबिक शुरू होगी। आज का कार्यक्रम निर्धारित शेडयूल के अनुसार जारी है। शाम 4 बजे खरेगे और राहुल गांधी अमेठी के बाबूगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

क्या है मानहानि केस-

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ  अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में 20 फरवरी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने तलब किया है। यह शिकायत भाजपा नेता विजय मिश्रा ने की है और ये मामला साल 2018 का है।

सबूत मिलने पर हो सकती है सजा-

विजय मिश्रा की ओर से पेश हुए वकील संतोष कुमार पांडे के मुताबिक  अगर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो उन्हें अधिकतम 2 साल की सजा सुनाई जा सकती है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने साल 2018 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें