बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 15 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 15 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 13 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 13 घंटे पहले

जालसाजों ने सपा मुखिया के बच्चों के नाम सोशल मीडिया पर बनाए फर्जी अकाउंट, दर्ज हुई FIR

Blog Image

जालसाज अफवाह फैलाने के लिए नेताओं के बच्चों के नाम के फर्जी प्रोफाइल का सहारा ले रहे हैं।सपा मुखिया अखिलेश यादव के बच्चों के नाम पर जालसाजों ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना दिए हैं। इन फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए अफवाहों को पोस्ट किया गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष इस मामले में लखनऊ के थाने में FIR दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया पर मिले इतने फर्जी अकाउंट-

आपको बता दें कि सोशल मीडिया साइट एक्स पर 9 फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। जबकि फेसबुक पर भी 15 फर्जी आईडी बनाई गई हैं। इन सभी अकाउंट से फर्जी अफवाहों को पोस्ट किया गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम ने गौतमपल्ली थाने में साइबर क्राइम की धारा 66C के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस से की गई शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बच्चों की फोटो व उनके नाम का प्रयोग करते हुए कुछ लोगों ने एक्स पर 9 फर्जी आईडी और फेसबुक पर 15 फर्जी आईडी बनाई हैं। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है। एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह के मुताबिक मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर क्राइम सेल की मदद ली जा रही है। जिसके बाद फर्जी आईडी को बंद किया जाएगा।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें