बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट एक घंटा पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट एक घंटा पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग एक घंटा पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम एक घंटा पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की एक घंटा पहले

ये चार अंतरिक्ष यात्री बढ़ाएंगे अंतरिक्ष में भारत का मान

Blog Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया। यहां उन्होंने उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की, जो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-‘गगनयान’ के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। पीएम मोदी ने इसरो चीफ एस सोमनाथ के साथ मिशन गगनयान का रिव्यू भी किया। पीएम मोदी ने उन चारों अंतरिक्ष यात्रियों के नाम का खुलासा किया जो गगनयान मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाएंगे और भारत की शान बढ़ाएंगे। ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री हैं।

140 करोड़ भारतीयों की शक्तियां हैं ये अंतरिक्ष यात्री-

पीएम मोदी ने इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों को ‘अंतरिक्ष यात्री पंख’ प्रदान किया। उन्होंने कहा, “हम सभी आज एक ऐतिहासिक सफर के साक्षी बन रहे हैं। अब से कुछ देर पहले देश पहली बार अपने 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ है। ये सिर्फ 4 नाम नहीं हैं, ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को स्पेस में ले जाने वाली 4 शक्तियां हैं। भारत से 40 साल के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने वाला है। लेकिन इस बार टाइम भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है।"

क्या है गगनयान मिशन-

यह भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है। जो अंतरिक्ष यात्रियों को कुछ समय के लिए निम्न कक्षा में अंतरिक्ष ले जाया जाएगा। गगनयान मिशन को 2025 में लॉंच किया जाएगा और इसके तहत दो से तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किलोमीटर की निम्न कक्षा में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। दो से तीन दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद उन्हें सुरक्षित वापस हिंद महासागर में समुद्र के भीतर उतारा जाएगा। 

सफलता के बाद भारत बनेगा खास-

गगनयान मिशन की सफलता के बाद भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने स्वयं चालक दल अंतरिक्ष यान लॉन्च किया है। वर्तमान में ऐसा करने वाले केवल अमेरिका, रूस और चीन ही हैं। आपको बता दें कि कैप्टन राकेश शर्मा अंतरिक्ष मे जाने वाले पहले भारतीय हैं। 1984 में इसरो और रूस के इंटरकस्मिक कार्यक्रम के एक संयुक्त अंतरिक्ष अभियान के जरिए राकेश शर्मा आठ दिन तक अंतरिक्ष में रहे थे। वहीं कल्पना चावला अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जरिए अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें