बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 14 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 14 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 12 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 12 घंटे पहले

National Voters' Day: चुनाव में नए वोटर्स युवाओं को एक धागे में पिरोने में जुटे PM मोदी....

Blog Image

भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए वोटर्स को जोड़ने के मिशन में जुट गए हैं। वह देश के युवा वोटर्स के साथ संवाद कर रहे हैं। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बीजेपी युवा मोर्चा बड़े पैमाने पर 'नमो नव मतदाता सम्मेलन' का आयोजन कर रहा  है। इस दौरान पीएम मोदी 5 हजार जगहों पर 50 लाख युवा वोटर्स को वर्चुअली संबोधित करेंगे। 

प्रदेश में 806 जगह पर किया जाएगा कार्यक्रमों का आयोजन

आपको बता दें कि आज प्रदेश के लगभग 806 जगह पर इसका आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक स्थान पर 1000 नव मतदाता शामिल होंगे। वही भाजपा के जनप्रतिनिधि के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में बीजेपी का फोकस न सिर्फ महिला और पसमांदा मुसलमान पर है बल्कि प्रदेश के 8 लाख से ज्यादा नव युवाओं पर भी है। जो इस बार पहली बार मतदान करने जाएंगे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की कैसे हुई शुरुआत

देश भर में 25 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन यानि की 25 जनवरी 1950 को भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। इसके बाद 26 जनवरी को देश में संविधान लागू हुआ। इस दिन को पहले सिर्फ याद किया जाता था, लेकिन साल 2011 से इसे एक दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। 2011 में 25 जनवरी को भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पहली बार  राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। इसके बाद से ही पूरे देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाने लगा।

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस 

आपको बता दें कि लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां 18 साल की उम्र के हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव या दबाव के अपनी पसंद का नेता चुनने का अधिकार है। यह अधिकार प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें अपने भविष्य को चुनने का अधिकार देता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है। जागरूक करने के अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जरिए देश के नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।

 

-अनीता

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें