बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 14 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 14 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 12 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 12 घंटे पहले

हैदराबाद की बेकरी में फटा सिलेंडर, यूपी के मजदूरों समेत 15 घायल

Blog Image

हैदराबाद के कराची बेकरी में आज गैस सिलेंडर फट गया। इससे बेकरी में मौजूद 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर है। आनन- फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि घायलों में ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 

आपको बता दे कि यह हादसा राजेंद्र नगर में स्थित कराची बेकरी में हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और रेस्क्यू टीम पहुंची और फंसे हुए लोगों बचाने के काम में जुट गई। इसके बाद टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते हुए मजदूरो को बाहर निकाला। बेकरी में हादसे के वक्त मौजूद बुरी तरह झुलस गए है।   जिसको इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। 

हादसे के बाद बेकरी प्रबंधन ने घायल मजदूरों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज किया है। विस्फोट की घटना को लेकर जांच की जा रही है। वहीं, सीएम रेवंत रेड्डी ने कराची बेकरी में विस्फोट की घटना पर दुख जताया है। सीएम रेड्डी ने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए मजदूरों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें