बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 17 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 17 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 15 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 15 घंटे पहले

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न

Blog Image

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ-साथ डॉ एमएस स्वामीनाथन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी। आपको बता दें कि इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और देश के पूर्व उपप्रधनमंत्री लालकृष्ण आणवाणी को भी यह सम्मान देने का ऐलान हो चुका है। आडवाणी को छोड़कर बाकी चारों हस्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "यह बेहद खुशी की बात है कि डॉ एमएस स्वामीनाथन को किसानों के कल्याण के लिए भारत सरकार भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने समाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए हैं। 

मोदी सरकार के कार्यकाल में दिए गए भारत रत्न-

साल 2014 से 2024 तक मोदी सरकार में  भारत की कई बड़ी हस्तियों को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। जिसका ब्यौरा इस प्रकार है-

 1-मदन मोहन मालवीय को वर्ष (2015)
  
 2-अटल बिहारी बाजपेई को वर्ष ( 2015)
   
 3-पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को वर्ष (2019)
   
 4-नानाजी देशमुख को वर्ष (2019)
 
 5-भूपेन हजारिका को वर्ष ( 2019)
 
 6-चौधरी चरण सिंह को वर्ष ( 2024)
  
 7-पीवी नरसिम्हा राव को वर्ष ( 2024)

 8-कर्पूरी ठाकुर को वर्ष   (2024)
 
 9 -लाल कृष्ण आडवाणी को वर्ष (2024)

 10-एमएस स्वामीनाथन को वर्ष (2024)

सपा मुखिया ने दी बधाई-

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "बहुत बधाई और चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग समाजवादी पार्टी ने थी। जितने भी लोगों को भारत रत्न मिला है। मैं उनको बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"

जयंत ने कहा ''दिल जीत लिया'' 

दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्‍न देने की घोषणा पर आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खुशी जाहिर की है। जयंत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पीएम मोदी द्वारा किए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “दिल जीत लिया”। अब इस पोस्ट के भी मायने लगाए जा रहे हैं कि अब गठबंधन लगभग तय हो गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में आरएलडी और बीजेपी के बीच गठबंधन की चर्चा चल रही है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें