बड़ी खबरें

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 नागरिकों की सकुशल वापसी 9 घंटे पहले अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का 'नमस्कार', कहा- ऐसा लग रहा जैसे बच्चे की तरह चलना सीख रहा हूं 9 घंटे पहले SCO में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से नहीं मिले राजनाथ:साझा दस्तावेज में पहलगाम हमले का जिक्र नहीं 8 घंटे पहले नाटो समिट में ट्रम्प बोले- ईरान बहादुरी से जंग लड़ा:अब उसे नुकसान से उबरने की जरूरत 8 घंटे पहले

देशभर में आज 'करवा चौथ' का त्योहार, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त, इस बार बना है सर्वार्थ सिद्धि योग

Blog Image

आज बुधवार यानी 01 नवंबर को करवा चौथ का पवित्र त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। सुहागिनें सुबह से ही करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के सबसे खास होता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को करती हैं। इस व्रत में महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद की पूजा और जल अर्पित करते हुए व्रत का परायण किया जाता है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने के बाद ही कुछ खाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि करवा चौथ का शुभ मुहूर्त कब है।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त-

इस बार करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त  - शाम 05:36 मिनट से 06: 54 मिनट तक है। पूजन की अवधि- 1 घंटा 18 मिनट है।

अमृत काल- शाम 07:34 मिनट से 09: 13 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन और रात
शिव योग- दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से प्रांरभ होगा।


शिवयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग में करवा चौथ व्रत-

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज यानी 1 नवंबर को करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है। साथ ही इस दिन दोपहर में 2 बजकर 7 मिनट से शिव योग भी रहेगा। इस योग में माता करवा की पूजा करने से व्रत करने वाले को महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होंगी।  बताया जा रहा है कि इस बार करवा चौथ पर इन शुभ योग में पूजन करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

करवा चौथ व्रत विधि-

करवा चौथ के दिन स्नान आदि करने के बाद करवा चौथ व्रत और चौथ माता की पूजा का संकल्प संकल्प लेते हैं। फिर अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखा जाता है। पूजा के लिए महिलाएं 16 श्रृंगार करके शुभ पूजन मुहूर्त में  चौथ माता या गौरी-गणेश जी का विधि-विधान से पूजन करते हैं। पूजा के समय गंगाजल, नैवेद्य, धूप दीप अक्षत रोली फूल आदि अर्पित करते हैं। इसके बाद मिष्ठान का भोग लगाते हैं। इसके बाद चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य देते हैं और उसके बाद पति के हांथों जल ग्रहण करके व्रत का परायण किया जाता है।

जानिए कब निकलेगा चांद-

नई दिल्ली-    रात 8:15 बजे
लखनऊ-    रात 8:05 बजे
भोपाल-    रात 8:29 बजे
अलीगढ़-    रात 8:13 बजे
पटना-    रात 7:51 बजे
नोएडा-    रात 8:14 बजे
गुरुग्राम-    रात 8:16 बजे
मुंबई-    रात 8:59 बजे
चेन्नई-    रात 8:43 बजे
आगरा-    रात 8:16 बजे

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें