बड़ी खबरें

सरकार का सख्त संदेश, भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को 'युद्ध की कार्रवाई' मानेगा भारत एक दिन पहले दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम लागू; पाकिस्तान ने लगाई गुहार, फिर तैयार हुआ भारत एक दिन पहले पंजाब बॉर्डर पर आर्मी अलर्ट रहेगी एक दिन पहले राजस्थान बॉर्डर पर सीजफायर:जोधपुर-जैसलमेर समेत 6 जिलों में ब्लैकआउट खत्म एक दिन पहले

देवरिया हत्याकांड में घायल अनमोल की हालत में हो रहा सुधार, बहन-बहनोई ने जाना हाल, बढ़ाई गई सुरक्षा

Blog Image

देवरिया हत्याकांड में इकलौते जीवित बचे अनमोल की हालत में अब सुधार हो रहा है। उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। अनमोल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि देवरिया जिले के रुद्रपुर के फतेहपुर लेहड़ा टोले में हुई वारदात में ये बच्चा इकलौता जीवित बचा है। इसके पूरे परिवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने मौत के घाट उतार दिया था। बुधवार को अनमोल की हालत जानने उसकी बहन-बहनोई और भाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। गोरखपुर के सांसद रविकिशन, देवरिया के  सांसद रमापति राम त्रिपाठी, परिवहन मंत्री  दयाशंकर सिंह और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर बच्चे की सेहत की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि अब बच्चे की हालत में सुधार आ रहा है।

सीएम ने दिया था बच्चे के उचित इलाज का निर्देश-

सोमवार की सुबह छह लोगों की हत्या के दौरान बच्चे अनमोल को भी गंभीर चोटें आई थीं। उसे मरा जानकर हमलावर उसे छोड़ कर चले गए थे। बाद में जब पुलिस पहुंची तो उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बच्चे का हाल जाना और इलाज के लिए संभव प्रयास का निर्देश मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को दिया था। 

डॉक्टरों की टीम 24 घंटे कर रही है निगरानी- 

बुधवार को बच्चे की सेहत में सुधार आने के बाद हल्का तरल पेय पदार्थ और एक बिस्किट खाने को दिया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बच्चे के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। अब बच्चे की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।  पहले देवरिया के दो सिपाही ही उसकी सुरक्षा में लगे थे। अब अब गुलरिहा थाने के एक एसआई और एक सिपाही की ड्यूटी भी 24 घंटे के लिए लगा दी गई है। बुधवार को अनमोल की हालत जानने उसकी बहन-बहनोई और भाई भी गोरखपुर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने तीनों को बच्चे की हालत की जानकारी दी।  इसके बाद वे लौट गए। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि बच्चे की हालत अब पहले से बेहतर है। 


 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें