बड़ी खबरें

केंद्र सरकार ने लोकसभा से वापस लिया आयकर विधेयक, प्रवर समिति की रिपोर्ट के बाद फैसला 3 मिनट पहले बिहार में मतदाता सूची के प्रारूप में 65 लाख नामों का अंतर, चुनाव आयोग ने बताई वजह; जानें 3 मिनट पहले यूपी सरकार के अध्यादेश से गठित समिति को निलंबित करेगा सुप्रीम कोर्ट, कहा- नई कमेटी बनाएंगे 3 मिनट पहले

भारत की शक्ति व सामर्थ्य को प्रदर्शित करेगा नौसेना संग्रहालय, CM योगी ने किया भूमिपूजन

Blog Image

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पास बनने वाले नौसेना के शौर्य संग्रहालय का सीएम योगी ने शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया।  सीएम ने कहा कि यह संग्रहालय भारत की शक्ति व सामर्थ्य को प्रदर्शित करेगा ।यह नौसेना संग्रहालय लखनऊ का नया पर्यटन स्थल बनेगा। उन्होने कहा कि नौसेना का यह शौर्य संग्रहालय भारत की पांच हजार सालों की शक्ति व सामर्थ्य का प्रतीक होगा। यह संग्रहालय हमारी युवा पीढ़ी के लिए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के बारे में जानने का माध्यम बनेगा।सीएम के साथ ही इस शिलान्यास समारोह में वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी मौजूद रहे। 23 करोड़ की लागत से बनने वाले संग्रहालय में रिटायर्ड युद्धपोत,आईएनएस गोमती व उससे संबंधित उपकरण मिसाइल, टारपीडो, कैनन आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में कन्याओं को भी बुलाया गया था जिनको सीएम योगी ने दक्षिणा भी दी।

करीब 8 एकड़ भूमि में बनेगा संग्रहालय-

लखनऊ के शहीद पथ के पास पुलिस मुख्यालय के करीब 8 एकड़ भूमि इसके लिए चिन्हित कर ली गई है। यह गोमती नदी के भी नजदीक है। इसके लिए पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। यहां सेवामुक्त युद्धपोत आईएनएस गोमती की मिसाइल, टारपीडो व कैनन समेत अन्य उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। भारतीय नौसेना में के बेड़े में 34 वर्ष तक शामिल आईएनसी गोमती उत्तर प्रदेश को दिया गया है। 

5000 वर्ष पुरानी भारतीय सभ्यता का प्रदर्शन- 

भारतीय नौसेना का सौर्य संग्रहालय देश का पहला संग्रहालय होगा जिसमें 5000 वर्ष पूर्व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की शुरुआत में सिंधु घाटी सभ्यता के नगरों हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, लोथल आदि में बने जलयानों से लेकर प्राचीन भारत में सातवाहन गुप्त एवं चोल साम्राज्य तथा मध्यकाल में मराठा साम्राज्य द्वारा गठित नौसेना और मौजूदा भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और जलयानों को प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय के बनने से पर्यटकों को और ज्यादा घूमने और जानने का मौका मिलेगा। अक्टूबर में यहां आईएनएस गोमती की मिसाइल समेत अन्य उपकरण लाए जाएंगे। गोमती फिलहाल मुंबई में है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और भारतीय नौसेना में एग्रीमेंट हुआ है, कि शौर्य संग्रहालय का निर्माण शुरू होने के साथ ही मिसाइल समेत सभी उपकरणों को लखनऊ लाया जाएगा। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें