बड़ी खबरें

सरकार का सख्त संदेश, भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को 'युद्ध की कार्रवाई' मानेगा भारत एक दिन पहले दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम लागू; पाकिस्तान ने लगाई गुहार, फिर तैयार हुआ भारत एक दिन पहले पंजाब बॉर्डर पर आर्मी अलर्ट रहेगी एक दिन पहले राजस्थान बॉर्डर पर सीजफायर:जोधपुर-जैसलमेर समेत 6 जिलों में ब्लैकआउट खत्म एक दिन पहले

सीएम योगी दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को सकते हैं एक बड़ा तोहफा

Blog Image

दीपावली से पहले योगी सरकार यूपी के राज्य कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। दरअसल, केंद्र सरकार की तरह ही प्रदेश सरकार भी दिपावली से पहले राज्य कर्मियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देने के साथ साथ राज्यकर्मियों को दिपावली से पहले बोनस देने की  योजना बना रही है।

यदि सरकार इस घोषणा को करती है, तो यह राज्य कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। महंगाई भत्ता बढ़ने से उनके वेतन में वृद्धि होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और दीपावली पर बोनस भी उनके लिए एक अतिरिक्त आय का स्रोत होगा।

30 दिन के वेतन के बराबर मिल सकता है बोनस-

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार दीपावली से पहले यदि इस घोषणा को करती है, तो इसके लिए राज्य सरकार के खजाने पर हर महीने 300 करोड़ रुपए का व्ययभार आएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, बोनस की राशि अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए 30 दिन के वेतन के बराबर होगी, जो अधिकतम 7,000 रुपये हो सकती है। राज्य में अराजपत्रित कर्मचारियों की संख्या लगभग 15 लाख है।

राज्य कर्मचारियों का डीए 42 से बढ़कर हो सकता है 46%-

वहीं महंगाई भत्ता भी चार प्रतिशत बढ़ता है तो राज्य कर्मचारियों का डीए 42 से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इस बढ़ोतरी से लगभग 10 लाख राज्य कर्मचारियों और आठ लाख शिक्षकों और पेंशनरों को मिलेगी। सरकार की यह घोषणा कर्मचारियों की सेवाओं के लिए एक सम्मान है। यह घोषणा दिवाली से पहले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशी का अवसर होगी।

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें