बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 8 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 8 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 8 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 8 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 8 घंटे पहले

झांसी की नीलम सारंगी को सीएम करेंगे सम्मानित

Blog Image

झांसी की रहने वाली नीलम सारंगी को सम्मानित किया जाएगा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनको सम्मानित करेंगे। दरअसल स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित करने के लिए योगी सरकार राज्य स्तरीय नवदेवी सम्मान समारोह करने जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय निदेशालय नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के अलग-अलग निकायों से महिलाओं का चयन किया है। इन महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं  सम्मानित करेंगे। 

9 कैटेगरी में हुआ महिलाओं का चयन-

प्रदेश के अलग-अलग निकाय क्षेत्रों से 9 कैटेगरी में ऐसी महिलाओं का चयन किया गया है। जो स्वच्छता में अभिनव प्रयोगों से या विशेष प्रयासों से सहयोग कर रही हैं। प्रत्येक कैटेगरी में चार महिलाओं को चयनित किया गया है। झांसी नगर निगम क्षेत्र की नीलम सारंगी को वेस्ट टू वेल्थ कैटेगरी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

नीलम ने कूड़ाघरों की बदली सूरत- 

आइए ये जानते हैं कि झांसी की रहने वाली नीलम सारंगी को किस लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है। नीलम ने ‘बेकार को आकार’ नाम के अभिनव पहल को शहर में लोकप्रिय बनाने का काम किया है। अपने घर में और परिचितों के घरों में  खराब हो जाने वाले कूड़े कबाड़े के उपयोग की तकनीक सिखाते हुए उन्होंने नगर निगम झांसी के साथ मिलकर काम किया। नगर निगम झांसी के कई पार्कों में कबाड़ के सामान से सुंदरीकरण और सेल्फी पॉइंट का निर्माण किया गया जो बेहद आकर्षक है। नीलम सारंगी ने बताया कि उन्होंने बेकार को आकार के माध्यम से  कूड़े और कबाड़ के उपयोग का प्रयोग शुरू किया था जिसको सफलता मिली। अब उनके काम को लेकर राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित होने पर नीलम ने खुशी जाहिर की है।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें