बड़ी खबरें
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला क्रिकेट के सबसे ऐतिहासिक मैदानों में से एक-लॉर्ड्स-पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सभी की निगाहें केएल राहुल पर टिकीं थी, क्योंकि उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया है। लॉर्ड्स स्टेडियम में ये उनका दूसरा शतक है। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में 10 शतक भी पूरे कर लिए हैं।
केएल राहुल ने रचा इतिहास
केएल राहुल लॉर्ड्स में एक से ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। अभी तक यह कारनामा सिर्फ पूर्व महान बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने किया है, जिन्होंने इस मैदान पर तीन टेस्ट शतक (1979, 1982, 1986) जमाए हैं।
‘क्रिकेट का मक्का’ और भारतीय बल्लेबाज
लॉर्ड्स को ‘क्रिकेट का मक्का’ कहा जाता है और यहां शतक जमाना हर बल्लेबाज का सपना होता है। ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने के लिए बल्लेबाज को टेस्ट मैच में शतक जमाना होता है, जबकि गेंदबाज को एक पारी में 5 या मैच में 10 विकेट लेने होते हैं।
अब तक भारत के केवल 10 बल्लेबाज इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बना पाए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में न तो सचिन तेंदुलकर का नाम है और न ही विराट कोहली का, जो अपने करियर में कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुके हैं।
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज:
खिलाड़ी | शतक की संख्या | वर्ष |
---|---|---|
वीनू मांकड़ | 1 | 1952 |
गुंडप्पा विश्वनाथ | 1 | 1979 |
दिलीप वेंगसरकर | 3 | 1979, 1982, 1986 |
रवि शास्त्री | 1 | 1990 |
मोहम्मद अजहरुद्दीन | 1 | 1990 |
सौरव गांगुली | 1 | 1996 |
अजीत अगरकर | 1 | 2002 |
राहुल द्रविड़ | 1 | 2011 |
अजिंक्य रहाणे | 1 | 2014 |
केएल राहुल | 2 | 2021, 2025 |
Baten UP Ki Desk
Published : 12 July, 2025, 4:49 pm
Author Info : Baten UP Ki