बड़ी खबरें

एअर इंडिया की चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स रद्द; रखरखाव-परिचालन संबंधी वजह से फैसला 2 घंटे पहले जनसभा को संबोधित करने सीवान पहुंचे पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार भी साथ में हैं 2 घंटे पहले मदुरै जा रहे इंडिगो की उड़ान में बीच हवा में तकनीकी खराबी; 68 यात्रियों को लेकर वापस चेन्नई लौटा विमान 2 घंटे पहले

फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, अब भारत से होगा सामना

Blog Image

एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 252 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह से श्रीलंका को 252 रन का ही रिवाइज्ड टारगेट दिया गया। जिसे टीम ने हासिल कर लिया आखिरी दो गेंद पर श्रीलंका को 6 रन की जरूरत थी रचित असलांका ने अगली गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर दो रन लेकर टीम को जीत दिला दी। आज भारत बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इसके नतीजे का फाइनल पर कोई असर नहीं होगा। श्रीलंका ने 11वीं बार एशिया कप फाइनल में जगह बनाई है। टीम 6 बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। वहीं भारत ने 7 किताबों के साथ सबसे अधिक बार एशिया कप जीता है। अब 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में फाइनल खेला जाएगा

आखिरी 2 ओवर में मुकाबला हुआ रोमांचक-

मैच के आखिरी 12 बॉल पर श्रीलंका को 12 रन की जरूरत थी। यहां शहीन अफ़रीदी बॉलिंग करने आए श्रीलंका का स्कोर  240 रन पर 5 विकेट था। शुरुआती दो गेंद पर तीन रन बन गए ,तीसरी गेंद डांट रही चौथी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा लॉन्ग ऑन पर कैच हो गए। पांचवीं गेंद पर दुनिथा वेल्लालागे भी कैच आउट हो गए। आखिरी गेंद पर एक रन बना। अब आखरी 6 गेंदों पर 8 रन की जरूरत थी। आजम खान के सामने प्रमोद  मदुशन और चरिथ असालंका पहली गेंद पर लेग बाय का एक रन बना। अगली गेंद डॉट हो गई और तीसरी गेंद पर एक रन आ गया। चौथी गेंद पर मधुसूदन आउट हो गए। दो गेंद पर 6 रन की जरूरत थी। जमान ने ऑफ स्टंप के बाहर बॉल फेंकी, असालंका ने तेजी से बैट घुमाया और बाल थर्ड मैन की दिशा में चार रन के लिए चली गई। लास्ट बॉल पर दो रन की जरूरत जमान ने मिडिल स्टंप पर फुलर लेंथ स्लोअर बॉल फेंकी। असालंका ने स्क्वायर लेग  की दिशा में फ्लिक किया और 2 रन लेकर टीम को जीत दिला दी।

श्रीलंका को गेंदबाजों ने बढ़त दिलाई-

पाकिस्तान की आधी टीम 130 रन के स्कोर पर पेवेलियन लौट चुकी थी। तभी बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा। यह बारिश पाकिस्तान के लिए सौगात की बारिश साबित हुई। जब दोबारा खेल शुरू हुआ तो पाकिस्तान ने महज 74 गेंद पर 122 रन बना लिए। मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने सेंचुरी पार्टनरशिप कर टीम का स्कोर 252 रन पहुंचा दिया। डीएस के तहत मिले 252 रन के टारगेट के सामने श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की कुशल परेरा 17 रन बनाकर आउट हुए । लेकिन उनके बाद पथुम निसांका ने कुशल मेंडिस के साथ 57 रन की पार्टनरशिप की। मेंडिस ने फिर सदीरा समरविक्रमा के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

पावरप्ले में श्रीलंका ने 50+ रन बनाए-

पावरप्ले में श्रीलंकाई टीम ने तेज शुरूआत की। टीम ने एक विकेट गंवाने के बाद भी 56 रन बनाए हैं। कुसल परेर 17 रन बनाकर रनआउट हो गए। श्रीलंकाई टीम को पावरप्ले में पाकिस्तान से एक ओवर कम में मिला था। पाकिस्तान ने 9 ओवर पावरप्ले खेला था। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें