बड़ी खबरें

उत्तराखंड के बाद हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा:कैलाश यात्रा रुकी 4 घंटे पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बारिश से सड़कों पर भरा पानी 4 घंटे पहले रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.5% पर बरकरार; अगस्त एमपीसी बैठक के बाद बोले गवर्नर संजय मल्होत्रा 4 घंटे पहले लोकसभा-राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित; पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी गई श्रद्धांजलि 4 घंटे पहले Bareilly में सीएम योगी बोले- 2017 से पहले नौकरियों की होती थी डकैती, चाचा-बबुआ करते थे वसूली 3 घंटे पहले

आज Dhoni का 42वां जन्मदिन, इन खिलाड़ियों ने दी बधाई

Blog Image

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर भारत सहित दुनिया के कई खिलाड़ियों ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर वीरेंद्र सहवाग ने भी एक मजेदार ट्ववीट किया है। जिसकी चर्चा खूब हो रही है। महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कई रिकॉर्ड बनाए है जो अपने आप में ऐतिहासिक है। सहवाग के ट्ववीट को लोग खूब पसंद कर रहे है। सहवाग के ट्ववीट में  4 फोटो हैं. उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, ''सूर्य देव के पास अपने दिव्य रथ को खींचने के लिए 7 घोड़े हैं। ऋग्वेद में विश्व के 7 भाग, 7 ऋतुएँ और 7 गढ़ बताए गए हैं। संगीत में 7 नोट्स होते हैं। शादी में 7 फेरे और विश्व में 7 अजूबे हैं। 7वां दिन और 7वां महीना - जन्मदिन पर शुभकामनाएं महेंद्र सिंह धोनी। 

धोनी ने खेले 350 वनडे मैच 

महेंद्र सिंह धोनी ने जब टीम इंडिया में नए-नए आये थे, उसी समय से उन्होंने अपना जलवा बिखेर दिया था। उसके बाद उन्होंने भारतीय टीम के लिए बतौर कप्तान बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि धोनी ने टीम इंडिया के लिए 350 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 10773 रन बनाए हैं। धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन बना चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 6 शतक और वनडे में 10 शतक लगाए हैं। वे भारत के लिए 98 टी20 मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें 1617 रन बनाए हैं। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें