बड़ी खबरें

उत्तराखंड के बाद हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा:कैलाश यात्रा रुकी 5 घंटे पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बारिश से सड़कों पर भरा पानी 5 घंटे पहले रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.5% पर बरकरार; अगस्त एमपीसी बैठक के बाद बोले गवर्नर संजय मल्होत्रा 5 घंटे पहले लोकसभा-राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित; पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी गई श्रद्धांजलि 5 घंटे पहले Bareilly में सीएम योगी बोले- 2017 से पहले नौकरियों की होती थी डकैती, चाचा-बबुआ करते थे वसूली 3 घंटे पहले

आज वित्तमंत्री पेश करेंगी देश का बजट, जानिए पूरा शेड्यूल, कब कहां देखें

Blog Image

बजट जिसका देशभर के लोगों को इंतजार रहता है। जिससे देशभर के लोगों को आस होती है कि, उनको क्या मिलने वाला है। मतलब क्या सस्ता होगा क्या महंगा होगा और सबसे ज्यादा उत्सुकता तो लोगों को टैक्स स्लैब को लेकर होती है। अब वो समय आ गया है जब कल देश का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज संसद में बजट सत्र से हो गई है। संसद का यह बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। आप कितने बजे से और कहां  बजट को देख सकते हैं और बजट का क्या शेड्यूल रहने वाला है इसकी पूरी जानकारी विस्तार से ...

कल पेश होगा अंतरिम बजट-

आज 1 फरवरी को यानि गुरुवार के दिन मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। जो देश की नई संसद में पेश किया जाएगा। आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के संबोधन के साथ हो चुकी है। सरकार ने अंतरिम बजट को लेकर सभी तैयारियां पूरी भी कर ली हैं। बजट से पहले होने वाली हलवा सेरेमनी भी हालही में पूरी की जा चुकी है। यह बजट खास है क्योंकि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। इसके बाद नई सरकार के कार्यभार ग्रहण करने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। ऐसे में  इस बजट से लोगों को उम्मीदें कुछ ज्यादा ही हैं। जानकारों के मुताबिक इस बजट से आम लोगों को ज्यादा फायदा होने की उम्मीद की जा रही है।
क्योंकि इस साल अप्रैल-मई में  लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। ऐसे में यह बजट केवल एक 'वोट ऑन अकाउंट' की तरह होगा। अंतरिम बजट में नई सरकार के गठन तक राजस्व और व्यय के अनुमान को प्रस्तुत किया जाता है जिससे देश की अर्थव्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन को लेकर कोई दिक्कत ना हो और इकोनॉमी पर भरोसा भी बना रहे। 

कितने बजे पेश होगा बजट- 

बजट पेश करने से पहले पूरी आधिकारिक प्रक्रिया का पालन किया जाता है। इस तरह सबसे पहले वित्त मंत्री अपने घर से नॉर्थ ब्लॉक के लिए रवाना होंगी। सभी अधिकारियों से मिलने के बाद राष्ट्रपति से मंजूरी लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बजट को कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने के बाद हर बार की तरह ही 11 बजे से ससंद में वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं बजट?

हर बार की तरह इस बार भी  बजट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। जिससे इस बजट को आप लाइव पहुंचाया जा सके।  इसे दूरदर्शन के अलावा संसद टीवी पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा PIB के सोशल प्लेटफॉर्म और वित्त मंत्रालय के Youtube चैनल पर भी इसे लाइव दिखाया जाएगा। इसके साथ ही तकरीबन सभी प्राइवेट चैनल भी बजट को लाइव दिखाएंगे। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें