ब्रेकिंग न्यूज़

रात 1.05 से 1.30 बजे के बीच चला 'ऑपरेशन सिंदूर' नौ आतंकी ठिकाने तबाह किए गए ऑपरेशन सिंदूर' के बीच छत्तीसगढ़ में 18 नक्सली ढेर पाकिस्तान के 100 किमी अंदर तक सिंदूर का प्रहार दिल्ली से लेकर मुंबई तक देश भर में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल जारी रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी बने नए नौसेना प्रमुख, कई अहम पदों पर दे चुके हैं सेवाएं

Blog Image

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने आज यानी 30 अप्रैल को 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। है।  सैनिक स्कूल रीवा के पूर्व छात्र एडमिरल त्रिपाठी पहले नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। दिनेश कुमार त्रिपाठी एक संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ भी हैं। उनहोंने यह पद आर हरि कुमार के  सेवानिवृत्त होने के बाद ग्रहण किया है। 

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का करियर 

15 मई 1964 को जन्मे वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा के छात्र रहे हैं। 1 जुलाई, 1985 को वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल त्रिपाठी की  40 वर्षों की लंबी और विशिष्ट सेवा रही है।  4 जनवरी, 2024 को नौसेना स्टाफ के 38वें वाइस एडमिरल की भूमिका संभाली।

इन पदों पर रह चुके हैं दिनेश कुमार त्रिपाठी

  • एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 4 जनवरी, 2024 को नौसेना स्टाफ के 38वें वाइस एडमिरल की भूमिका संभाली थी। इससे पहले उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था।
  • एडमिरल त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के जहाजों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाली है।
  • उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है, जिसमें पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी, नौसेना संचालन के निदेशक, प्रमुख निदेशक, नेटवर्क केंद्रित संचालन और प्रमुख निदेशक, नौसेना योजना शामिल हैं।
  • रियर एडमिरल के रूप में, उन्होंने पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया। उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट के रूप में भी कार्य किया।
  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र, एडमिरल त्रिपाठी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नेवल हायर कमांड कोर्स, करंजा और संयुक्त राज्य अमेरिका में नेवल कमांड कॉलेज में पाठ्यक्रम पूरा किया है।

अति विशिष्ट सेवा मेडल  से सम्मानित

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें