बड़ी खबरें

डिप्टी आर्मी चीफ बोले-ऑपरेशन सिंदूर में 3 दुश्मनों से लड़े:पाकिस्तान को चीन ने हथियार और लाइव डेटा दिया 2 घंटे पहले सीएम फडणवीस बोले- मराठी पर गर्व करना गलत नहीं, लेकिन भाषा के आधार पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं 2 घंटे पहले सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की फोटो:भाजपा बोली- ये घिनौनी हरकत, महिलाओं का अपमान 43 मिनट पहले दलाई लामा पर रिजिजू के बयान से सरकार की दूरी, कहा- भारत आस्था से संबंधित मामलों पर कोई रुख नहीं अपनाता 41 मिनट पहले

हिमाचल से ओडिशा तक तबाही...20 दिन में 43 मौतें, 500 करोड़ का नुकसान!

Blog Image

देश के कई हिस्सों में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा सहित कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं लैंडस्लाइड ने रास्ते बंद कर दिए हैं, तो कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

20 दिन में 43 मौतें, ₹500 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले गुरुवार को ही राज्य में 6 मौतें दर्ज की गईं। प्रशासन के अनुसार अब तक करीब ₹500 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। सड़कों के धंसने, पेड़ों के गिरने और बाढ़ जैसे हालात से आम लोगों की जिंदगी ठप पड़ गई है।

उत्तराखंड: केदारनाथ मार्ग बंद, नदियों में उफान

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के चलते अलकनंदा नदी उफान पर है। नदी किनारे बने कई घर जलमग्न हो चुके हैं। गौरीकुंड में लैंडस्लाइड के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग बंद कर दिया गया है। बद्रीनाथ हाईवे पर भी नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास लैंडस्लाइड के कारण रास्ता बाधित हुआ था, जिसे अब खोल दिया गया है।

प्रयागराज: गंगा-यमुना में उफान, 88 बाढ़ चौकियां सक्रिय

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिलाधिकारी रविंद्र मंडर ने बताया कि 88 बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं और 47 गांवों को संवेदनशील घोषित किया गया है। राहत और बचाव के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं। मॉक ड्रिल और विभागीय प्रशिक्षण से सभी एजेंसियों को सतर्क किया गया है।

ओडिशा: सुबर्णरेखा नदी में बाढ़, 35 गांव जलमग्न

ओडिशा के बालासोर जिले में भारी बारिश से सुबर्णरेखा नदी उफान पर है। यहां 35 गांव जलमग्न हो गए हैं और कई इलाके बाकी हिस्सों से पूरी तरह कट चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

कृषि के लिए राहत: ओडिशा सरकार का स्काइमेट से करार

इसी बीच ओडिशा सरकार ने किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए स्काइमेट वेदर सर्विसेज से समझौता किया है। यह साझेदारी WINDS योजना (Weather Information Network Data System) के तहत की गई है। योजना के अंतर्गत राज्य में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) और ऑटोमेटेड रेन गेज (ARG) लगाए जाएंगे। डिप्टी सीएम के वी सिंह देव ने कहा कि इससे किसानों को खेती, बीमा और आपदा प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी।

13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून इस समय पूरी तरह एक्टिव मोड में है। महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों और नदियों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें