बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 2 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 2 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 2 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 2 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 2 घंटे पहले

खामोश हुई 'बिनाका गीतमाला' की आवाज, अमीन सयानी का मुंबई में निधन

Blog Image

आवाज की दुनिया के फनकार और ‘रेडियो किंग’ के तौर पर विख्यात अमीन सयानी का निधन हो गया है। अमीन सयानी ने मुंबई में  91 की उम्र में अंतिम सांस ली। रेडियो की दुनिया को करीब से जानने और उसे सुनने वाले भली भांति जानते हैं कि अमीन सयानी कौन थे। रेडियो सुनने वाले ‘बिनाका गीतमाला’ के उस अनाउंसर को आज तक नहीं भूले हैं। 1952 से 1994 के बीच रेडियो के बहुचर्चित कार्यक्रम बिनाका गीतमाला के जरिए अमीन सयानी ने घर-घर तक अपनी पहुंच बनाई थी। बड़ी एनर्जी और मेलोडियस अंदाज में जब अमीन सयानी कहते थे ‘बहनों और भाइयो’ तो उनके चाहने वाले शांत होकर रेडियो सुनने के लिए बैठ जाया करते थे। 

20 फरवरी की शाम को तोड़ा दम-

अमीन सयानी की मौत की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने पिता ने निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार यानि (20 फरवरी) को उनके पिता को उनके दक्षिण मुम्बई स्थित घर पर ही हार्ट अटैक आया था जिसके बाद आनन-फानन ने उन्हें नजदीक के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मे ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। उन्होंने बताया कि कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लंबे वक्त से थे बीमार-

बताया जा रहा है कि अमीन सयानी पिछले काफी समय से बीमार थे। वे अपने स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से गुजर  रहे थे।  उन्हें पिछले 12 साल से पीठ दर्द‌ की भी शिकायत थी और यही वजह है कि उन्हें चलने‌ के लिए वॉकर‌ का इस्तेमाल करना पड़ता था। 

कौन थे अमीन सयानी-

रोडियो की दुनिया के किंग अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। अमीन सयानी ने रेडियो की दुनिया में बहुत नाम कमाया। उनकी मेलोडियस आवाज  लोगों के दिलों में सीधे उतर जाया करती थी। आपको बता दें कि अमीन सयानी ने रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी। उनके भाई हामिद सयानी ने उन्हें यहां इंट्रोड्यूस कराया था। उन्होंने यहां 10 सालों तक इंग्लिश प्रोग्राम्स में पार्टिसिपेट किया। इसके बाद उन्होंने भारत में ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। 

फिल्मों में अनाउंसर के तौर पर आए नज़र-

अमीन सयानी कई फिल्मों में भी रेडियो अनाउंसर के तौर पर नज़र आए हैं। जिनमें भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर और क़त्ल जैसी फिल्में शामिल हैं। अमीन सयानी ने करीब 50 हजार से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस/वॉयसओवर किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने करीब 19, हजार जिंगल्स में भी आवाज दी है। इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें