बड़ी खबरें

सरकार का सख्त संदेश, भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को 'युद्ध की कार्रवाई' मानेगा भारत एक दिन पहले दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम लागू; पाकिस्तान ने लगाई गुहार, फिर तैयार हुआ भारत एक दिन पहले पंजाब बॉर्डर पर आर्मी अलर्ट रहेगी एक दिन पहले राजस्थान बॉर्डर पर सीजफायर:जोधपुर-जैसलमेर समेत 6 जिलों में ब्लैकआउट खत्म एक दिन पहले

PET में गांधी जी की लंगोटी पर विवादित सवाल, सोशल मीडिया पर मचा घमासान

Blog Image

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा यानी PET का आज  दूसरा दिन है। आज भी दो पालियों में परीक्षा की व्यवस्था की गई है। लेकिन कल की परीक्षा में एक ऐसा सवाल पूछा गया जिस पर बवाल हो गया है। ये सवाल किसी और के बारे में नहीं बल्कि राष्ट्रपिता की उपाधि पाने वाले महात्मा गांधी जी के बारे में था। इस विवादित सवाल के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हो रहा है लोग इसका काफी विरोध कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला..

क्या था सवाल जिस पर हुआ बवाल-

आपको बता दें कि पहले दिन दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में गांधी जी से संबंधित सवाल ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल PET परीक्षा में पेपर सेट KM-3 के पेज नंबर 13 पर 87 नंबर पर प्रश्न किया गया था। सवाल था, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की निम्नलिखित घटनाओं को उनके घटित होने के वर्ष के साथ मिलाएं । इसमें चार ऑप्शन दिए गए।

पहला ऑप्शन- बारडोली में किसान आंदोलन
दूसरा ऑप्शन- महात्मा गांधी ने नोआखली की यात्रा की
तीसरा ऑप्शन- गांधी जी ने लंगोटी पहनना शुरू किया
चौथा ऑप्शन- अहमदाबाद में मिल मजदूरों की हड़ताल पर था

तीसरे ऑप्शन में गांधी जी ने लंगोटी पहनना शुरू किया, पर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर गांधी जी के बारे में ऐसा सवाल कैसे किया जा सकता है। इस सवाल के पब्लिक में आते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग पर जम कर निशाना साध रहे हैं और कह रहे हैं कि गांधी जी पर ऐसा अपमान जनक सवाल आखिर किस आधार कर रखा गया। हलांकि इस मामले में अभी तक एग्जाम बोर्ड की तरफ से  कोई भी प्रतिक्रिया  सामने नहीं आई है।

पहले दिन 6.27 लाख ने दी परीक्षा-

आपको बता दें कि पहले दिन PET की परीक्षा में  6 लाख 27 हजार 554 अभ्यर्थी शामिल हुए। 3 लाख 76 हजार 227 अभ्यर्थी गैरमौजूद रहे। PET परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया। फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर की मदद से बांदा, प्रयागराज, उन्नाव, अलीगढ़, वाराणसी, प्रतापगढ़, कानपुर में स्पेशल टास्क फोर्स ने सॉल्वर और मुन्नाभाई पकड़े। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें