बड़ी खबरें

पाकिस्तान सीमा के पास हवाई अभ्यास करेगी भारतीय वायु सेना 7 घंटे पहले पाकिस्तान से तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में होगी मॉक ड्रिल 7 घंटे पहले अशांत बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के वाहन पर हमला, मेजर सहित मारे गए 6 जवान 7 घंटे पहले लखनऊ-कौशांबी में युद्ध के दौरान बचने की दी गई ट्रेनिंग 7 घंटे पहले लखनऊ मेट्रो फेज-2 को मिली PIB की सहमति:कैबिनेट से मंजूर हो सकता है बजट 7 घंटे पहले

यूपी में जल्द बनेंगे 20 नए अस्पताल, घर के नजदीक मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Blog Image

उत्तर प्रदेश की जनता को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के चलते जल्द ही 20 नए अस्पताल बनाए जाएंगे। प्रदेश में 50 से लेकर 300 बेड के ये नए अस्पताल बनाए जाएंगे। इनमें ओपीडी और मरीजों की भर्ती का इंतजाम होगा। इसके साथ ही इन अस्पतालों में आईसीयू की व्यवस्था भी होगी। इन अस्पतालों में पीपीपी मोड पर डायलिसिस की सुविधा भी मरीजों को मुफ्त में मुहैया कराई जा सकती है।

अस्पतालों में बढ़ाई जा रही हैं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं-

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार रफ्तार देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों में स्वास्थ्य की सुविधाए लगातार बढ़ाई जा रही हैं। अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं  ताकि मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों की तरफ न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20 नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इससे मरीजों को शहरों की तरफ दौड़ नहीं लगानी होगी। बड़े अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम होगा। इससे गंभीर मरीजों को और बेहतर इलाज मिलेगा। 

2300 बेड अस्पतालों में बढ़ेंगे- 

इन नए 20 अस्पतालों के बन जाने पर प्रदेश के अस्पतालों में 2300 नए बेड की क्षमता बढ़ जाएगी। ब्रजेश पाठक के मुताबिक 50 बेड की क्षमता वाले 8 नए अस्पताल बनेंगे। इनमें करीब 400 बेड होंगे। 100 बेड की क्षमता वाले 8 अस्पताल बनेंगे। इनमें 800 बेड होंगे। जबकि 300 बेड क्षमता के तीन अस्पताल बनाए जाएंगे। इनमें 900 बेड होंगे। इस प्रकार से इन 20 अस्पतालों के बन जाने से प्रदेश में करीब 2300 बेड की क्षमता अस्पतालों में बढ़ जाएगी।

अन्य ख़बरें