बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 2 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट एक घंटा पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग एक घंटा पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम एक घंटा पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की एक घंटा पहले

आधुनिकता के दौर में क्यों पीछे छूटे इक्के-तांगे ?

कभी शानो शौकत की सवारी कहे जाने वाले इक्के व तांगे आज जैसे गुम हो गये है। कभी इक्के व तांगे की सवारी राजशाही सवारी मानी जाती थी। जैसे-जैसे समय का पहिया घूमा,लोग आधुनिक संसाधनों की ओर बढ़ने लगे। अब गांव-गांव, घर-घर दुपहिया व चार पहिया वाहनों की बाढ़ सी आ गई है। पहले जहां लोग इक्के व तांगें पर शौक से बैठकर यात्रा किया करते थे। वहीं अब लोग इस सवारी पर बैठना अपनी मर्यादा व शान के खिलाफ समझते हैं। इतिहास पन्ने थोड़ा और पलटते है और आपको थोड़ा और पीछे लेकर चलते है आज से कुछ दशक पहले तक भारत के विभिन्न प्रदेशों मे इक्के-तांगों का बोलबाला था। मसलन उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में अगर इक्के खूब चलते थे, तो पश्चिमी क्षेत्र में सवारी के नाम पर तांगे देखे जा सकते थे। लखनऊ में तांगे और इक्के दोनों का प्रचलन था। लेकिन लखनऊ ने दुनिया की चाल से चाल मिलाई और इक्के-तांगे कहीं पीछे छूट गए।  देखिए हमारी खास रिपोर्ट-

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें