बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 5 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 5 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 5 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 5 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 5 घंटे पहले

यूपी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी: भाग 9

Blog Image

1. निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(a) मणि पर्वत- चित्रकूट
(b) कपिलमुनि आश्रम- फर्रुखाबाद
(c) कुंतेश्वर मंदिर-बाराबंकी
(d) कनक भवन-अयोध्या

2. उत्तर प्रदेश से प्रकाशित होने वाली निम्नलिखित पत्र- पत्रिकाओं के युग्मों पर विचार करें-
(पत्र / पत्रिका)                         (शहर)
1. कल्याण                             गोरखपुर
2. आरोग्य                             प्रयागराज
3. आपका स्वास्थ्य                 वाराणसी

उपरोक्त युग्मों में से कौन-सा / से सही सुमेलित है/हैं?

(a) 1 और 3
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) उपरोक्त सभी

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
1. उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 की कुल लम्बाई 756 किमी है।
2. राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के उत्तर पूर्व-पश्चिम गलियारे झाँसी में मिलते हैं।
3. 'लखनऊ योजना' का सम्बन्ध उत्तर प्रदेश में रेल पटरियों के विकास से है।

असत्य कथन चुनें-

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) केवल 3

4 . निम्नलिखित लोकनृत्यों में कौन - सा एक बुन्देलखण्ड क्षेत्र से संबंधित नहीं है?
(a) चरकुला
(b) पाई डंडा
(c) शैरा
(d) राई

5. निम्नलिखित में से किस एक का सम्बन्ध 'बनारस घराने' के साथ नहीं है?
(a) सिद्धेश्वरी देवी
(b) रसूलन बाई
(c) मोती बाई
(d) बेगम अख्तर

1. Ans- (a)
मणि पर्वत, अयोध्या में स्थित है प्रश्नगत दिए गए अन्य सभी युग्म सुमेलित हैं।

2. Ans- (a)
मानव स्वास्थ्य का ज्ञान प्रदान करने हेतु प्रसिद्ध पत्रिका 'आरोग्य' (1957) का प्रकाशन गोरखपुर से होता है। प्रश्नगत दिए गए अन्य सभी युग्म सही सुमेलित है।

3. Ans- (d)
भारतीय सड़क कांग्रेस द्वारा वर्ष 1985 में सड़कों के विकास से संबंधित एक 20 वर्षीय योजना का निर्माण किया गया जिसे लखनऊ योजना के नाम से जाना जाता है। प्रश्नगत दिए गए अन्य सभी कथन सत्य है।

4. Ans- (a)
चरकुला एक घड़ा नृत्य है जो ब्रजभूमि का लोकनृत्य है। पाई डंडा, राई तथा शैरा बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध लोकनृत्य हैं। 

5. Ans- (d)
बनारस घराना, ख्याल गायन के साथ ही ठुमरी-टप्पा, कजरी-चैती, भजन-गजल एवं ध्रुपद -धमार के गायन में पारंगत रहा है। बेगम अख्तर का संबंध पटियाला घराने से है। प्रश्नगत अन्य सभी बनारस घराने से संबंधित हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें