बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट एक घंटा पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट एक घंटा पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग एक घंटा पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम एक घंटा पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की एक घंटा पहले

UPSC परीक्षा 2023 का जारी हुआ रिजल्ट, पहले स्थान पर रहे आदित्य

Blog Image

सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये बड़ी खबर है क्योंकि  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करके अपना  रिजल्ट देख सकते  हैं।

इन उम्मीदवारों ने किया टॉप

इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर हैं अनिमेष प्रधान रहे। इसके अलावा तीसरे स्थान पर डोनुरु अनन्या रेड्डी, चौथे  स्थान  पर पी के सिद्धार्थ रामकुमार और पांचवे स्थान पर रुहानी हैं।

इतने उम्मीदवार हुए चयनित-

ऑफिशियल डेटा के अनुसार नियुक्ति के लिए कुल 1016 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें, 347 सामान्य वर्ग से हैं, 115 ईडब्ल्यूएस से हैं, 303 ओबीसी हैं, 165 एससी हैं और 86 एसटी हैं। बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ए और बी में नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें