बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 8 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 8 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 8 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 8 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 8 घंटे पहले

यूपी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी: भाग 7

Blog Image

1. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित नगरों में से कौन सा एक नगर निगम नहीं है ? 
(a) गोरखपुर 
(b) शाहजहाँपुर
(c) मुरादाबाद 
(d) बस्ती

2. उत्तर प्रदेश राज्य खनिज विकास निगम की स्थापना की गई है-
(a) मार्च 1974 में 
(b) मार्च 1982 में
(c) मार्च 1975 में
(d) दिसम्बर 1980 में

3. वर्ष 2007-08 से वन क्षेत्रों के विस्तार हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किस परियोजना का संचालन किया जा रहा है?
(a) ऑपरेशन ग्रीन
(b) वृक्षबंधु योजना
(c) संयुक्त वन प्रबंधन
(d) ग्रीन यू.पी.

4. उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
(a) 6.5%
(b) 8.0%
(c) 7.33%
(d) 7.8%

5. निम्नलिखित में से किस महाजनपद का विस्तार मथुरा के आस-पास था ?
(a) शूरसेन 
(b) कोशल
(c) मल्ल
(d) पांचाल

1. Ans- (d) 
उत्तर प्रदेश में 16 नगर निगम थे। हाल ही में शाहजहाँपुर को 17वाँ नगर निगम बनाया गया है। बस्ती इसमें सम्मिलित नहीं है। 

2. Ans- (a) 
उत्तर प्रदेश राज्य खनिज विकास निगम की स्थापना 23 मार्च 1974 को हुई थी। उ.प्र. में प्रथम खनिज नीति की घोषणा दिसम्बर, 1998 में हुई। इसके द्वारा खनिज विकास को उद्योग का दर्जा प्रदान किया गया। 

3. Ans- (a)
वर्ष 2007-08 से वन क्षेत्रों के विस्तार हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'ऑपरेशन ग्रीन' का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के कई जिलों में हाइटेक नर्सरी विकसित करने का कार्य शुरू किया गया है।

4. Ans- (c)
उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का 7.33 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 240928 वर्ग किमी है। क्षेत्रफल की दृष्टि भारत में प्रदेश का चौथा स्थान है। 

5. Ans- (a)
उत्तर भारत के 16 महाजनपदों में से 8 वर्तमान उत्तर प्रदेश वाले भू-भाग में अवस्थित थे। जिसमें शूरसेन महाजनपद का विस्तार मथुरा के आस-पास था और शूरसेन की राजधानी मथुरा थी। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें