बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 4 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 4 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 4 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 4 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 4 घंटे पहले

वाइल्डलाइफ टूरिज्म के लिए मिलेगा सम्मान, 5 दिसंबर को दिल्ली में होगा समारोह

Blog Image

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से पांच दिसंबर को नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित समारोह में रिस्पांसिबल वाइल्डलाइफ टूरिज्म में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वाले विभिन्न प्रदेशों के लोग होंगे। आपको बता दें कि यूके बेस्ड एनजीओ टाफ्ट की ओर से प्रत्येक चार साल में यह पुरस्कार दिया जाता है। यह छठां टाफ्ट वन्यजीव पर्यटन पुरस्कार-2023 है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

टाफ्ट एनजीओ व्यक्तियों, व्यवसायों, सेवा प्रदाताओं और सामुदायिक उद्यमों सहित प्राकृति पर्यटन उद्योग में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को पहचानने और पुरस्कृत करने का काम करता है। इन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप में सस्टीनेबल प्रैक्टिस और रिस्पांसिबल टूरिज्म के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है। टाफ्ट पूरे भारत में असाधारण वन्यजीव पर्यटन उद्यमों और पहलों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने की उम्मीद करता है। 

प्रदेश में कई प्राकृतिक संसाधन और पर्यटन स्थल-

पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और विशाल वन क्षेत्र उपलब्ध हैं। विशेष रूप से दुधवा टाइगर रिजर्व, पीलीभीत, अमानगढ़ और रामपुर में प्रमुख टाइगर रिजर्व। वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण-पर्यटन और इन अभ्यारण्यों के माध्यम से प्रकृति और पर्यटन के बीच सामंजस्यपूर्ण के साथ अस्तित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, रिस्पांसिबल टूरिज्म में एक सकारात्मक और शक्तिशाली मार्ग को बढ़ावा देगी। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में ईको पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं। इस तरह के आयोजन से जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें