बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 4 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 4 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 4 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 4 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 4 घंटे पहले

पर्यटन मंत्री करेंगे गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी रामोत्सव की झलक

Blog Image

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीरामोत्सव की झलक गोरखपुर महोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी दिखाई देगी। मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अधिकांश प्रस्तुतियां भगवान श्रीराम पर केंद्रित नजर आएंगी। महोत्सव का उद्घाटन कल गुरुवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। जबकि शनिवार (13 जनवरी) को इसके औपचारिक समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। 22 जनवरी को अयोध्या के नव्य-भव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीरामोत्सव का उल्लास पूरे देश में छाया हुआ है। श्रीराम मंदिर को लेकर हुए आंदोलन को निर्णायक दिशा देने वाली गोरक्षपीठ की धरा पर तो इस उल्लास के रंग और चटक हो रहे हैं। 

गोरखपुर के इतिहास पर केंद्रित लगेगी प्रदर्शनी-

गोरखपुर के सांसद और मशहूर सिने स्टार रविकिशन शुक्ल का कहना है कि गोरखपुर महोत्सव का आयोजन भी इसी राममय समय में हो रहा है। ऐसे में चंपा देवी पार्क मैदान में हो रहा यह महोत्सव ज्ञान, मनोरंजन के साथ रामोत्सव के रंग में भी सराबोर होने जा रहा है। महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के इतिहास पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। इस प्रदर्शनी में श्रीराम मंदिर आंदोलन और गोरक्षपीठ की भूमिका भी स्वाभाविक रूप से नजर आएगी। चूंकि इस समय पूरे देश में श्रीराम पर आधारित गानों, भजनों की धूम मची हुई है, लिहाजा गोरखपुर महोत्सव में भी स्थानीय से लेकर विख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां राममय ही रहने की उम्मीद है। 
 
कार्यक्रमों पर एक नज़र-

आपको बता दें कि पहले दिन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नाटक 'राम की लीला' और 'लोकनायक तुलसीदास' का मंचन भी श्रीराम के रंग में रंगा होगा। गोरखपुर महोत्सव में पहले दिन के कार्यक्रम-

  • पर्यटन मंत्री द्वारा उद्घाटन : पूर्वाह्न 11 बजे।
  • शिंजिनी कुलकर्णी का शास्त्रीय नृत्य : दोपहर 1 बजे।
  •  सबरंग : अपराह्न 2:30 बजे से 6 बजे तक।
  •  सुरभि सिंह का सूफी शास्त्रीय नृत्य : शाम 6 से 7 बजे तक।
  •  बी प्राक का बॉलीवुड नाईट : शाम 7 बजे से।
  • नाटक लोकनायक तुलसीदास : शाम 5 बजे से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में।
  • नाटक राम की लीला : शाम 6 बजे से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगी।
  •  ये सभी कार्यक्रम महोत्सव के मुख्य मंच, चंपा देवी पार्क मैदान में होंगे।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें