बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 4 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 4 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 4 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 4 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 4 घंटे पहले

अब बिना वीजा के कर सकेंगे थाईलैंड की यात्रा, सरकार ने किया ये ऐलान

Blog Image

अगर आप सैर-सपाटा करने के शौकीन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि अब आपको थाइलैंड की यात्रा करना आसान हो जाएगा। अब आप बिना वीजा के भी थाइलैंड घूम सकेंगे। थाईलैंड के सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए वीजा आवश्यकताओं को माफ कर दिया जाएगा। रॉयटर्स के मुताबिक, यह छूट अगले महीने यानी 10 नवंबर से 10 मई 2024 तक दी जाएगी।

कब तक बिना वीजा घूम सकेंगे थाइलैंड-

आपको बता दें कि थाइलैंड सरकार के प्रवक्ता चाई वाचारोंके के मुताबिक- भारत और ताइवान से आने वाले लोग 10 नवंबर से 10 मई 2024 तक  थाइलैंड बिना वीजा के जा सकते हैं और वहां 30 दिनों  के लिए बिना वीजा के रह सकते हैं। थाईलैंड यात्रियों के लिए अपने वीजा नियमों में  ढील दी है। जिसमें वीजा छूट और पर्यटकों के लिए ठहरने की अवधि का विस्तार शामिल है। आपको बता दें कि सितंबर में उसने चीन के नागरिकों के लिए भी ऐसी छूट दी थी। भारतीयों के लिए एक सप्ताह में ये दूसरी अच्छी खबर है। अभी हालही में श्रीलंका ने भारत, चीन, रूस सहित 7 देशों के लिए वीजा फ्री  प्रवेश की घोषणा की है।   

2 दिन के लिए भारतीय को खर्च करने पड़ते हैं इतने रुपये-

फिलहाल भारत के यात्रियों को 2 दिन के थाईलैंड के वीजा के लिए 2000 भाट (लगभग 57 डॉलर) का भुगतान करना अनिवार्य है। थाईलैंड की नई सरकार का लक्ष्य अगले साल विदेशी पर्यटकों से राजस्व को 3.3 ट्रिलियन भाट तक बढ़ाना है। जिसमें यात्रा उद्योग सबसे अच्छा अल्पकालिक आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करने वाला क्षेत्र है।  बैंक ऑफ थाईलैंड के आंकड़ों के मुताबिक, पर्यटन सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 12%  और नौकरियों में लगभग पांचने हिस्से का योगदान देता है।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें