बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 3 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 3 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 3 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 3 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 3 घंटे पहले

लखनऊ में बनेगा नौसेना का शौर्य संग्रहालय, सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का होगा प्रदर्शन

Blog Image

लखनऊ वासियों के लिए खुशखबरी है अब उनको अपने शहर में एक और घूमने का स्थान मिलने वाला है जहां जाकर उन्हें गर्व की अनुभूति होगी। लखनऊ के शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय बनाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के पास करीब 8 एकड़ भूमि इसके लिए चिन्हित कर ली गई है। यह गोमती नदी के भी नजदीक है। पर्यटन विभाग ने 24. 47 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इसके जल्द ही स्वीकृत मिलने पर सितंबर में आधारशिला रखी जा सकती है। यहां सेवामुक्त युद्धपोत आईएनएस गोमती की मिसाइल, टारपीडो व कैनन समेत अन्य उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। भारतीय नौसेना में के बेड़े में 34 वर्ष तक शामिल आईएनसी गोमती उत्तर प्रदेश को दिया गया है। 

5000 वर्ष पुरानी भारतीय सभ्यता का प्रदर्शन- 

भारतीय नौसेना का सौर्य संग्रहालय देश का पहला संग्रहालय होगा जिसमें 5000 वर्ष पूर्व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की शुरुआत में सिंधु घाटी सभ्यता के नगरों हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, लोथल आदि में बने जलयानों से लेकर प्राचीन भारत में सातवाहन गुप्त एवं चोल साम्राज्य तथा मध्यकाल में मराठा साम्राज्य द्वारा गठित नौसेना और मौजूदा भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और जलयानों को प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय के बनने से पर्यटकों को और ज्यादा घूमने और जानने का मौका मिलेगा। अक्टूबर में यहां आईएनएस गोमती की मिसाइल समेत अन्य उपकरण लाए जाएंगे। गोमती फिलहाल मुंबई में है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और भारतीय नौसेना में एग्रीमेंट हुआ है, कि शौर्य संग्रहालय का निर्माण शुरू होने के साथ ही मिसाइल समेत सभी उपकरणों को लखनऊ लाया जाएगा। 

सितंबर में शुरू होगा संग्रहालय का काम-

अब सितंबर में कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है ऐसे में अक्टूबर में सभी उपकरणों को लखनऊ मंगाया जाएगा। संग्रहालय में आईएनएस गोमती के उपकरणों के अलावा नौसेना के हेलीकॉप्टर और सी हैरियर को भी प्रदर्शित किया जाएगा। युवाओं को नौसेना संबंधित जानकारी देने के लिए डिजिटल इंटरप्रेटेशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। प्रमुख सचिव मुकेश मिश्रा ने बताया कि लखनऊ में संग्रहालय बनने से पर्यटकों के आकर्षण में विविधता बढ़ेगी, इससे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें