बड़ी खबरें

उत्तराखंड के बाद हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा:कैलाश यात्रा रुकी 4 घंटे पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बारिश से सड़कों पर भरा पानी 4 घंटे पहले रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.5% पर बरकरार; अगस्त एमपीसी बैठक के बाद बोले गवर्नर संजय मल्होत्रा 4 घंटे पहले लोकसभा-राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित; पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी गई श्रद्धांजलि 4 घंटे पहले Bareilly में सीएम योगी बोले- 2017 से पहले नौकरियों की होती थी डकैती, चाचा-बबुआ करते थे वसूली 2 घंटे पहले

अयोध्या के राममंदिर में बनेगा संग्रहालय, CM योगी ने दिया निर्देश, प्रसिद्ध मंदिरों की मिलेगी जानकारी

Blog Image

अयोध्या को ग्लोबल पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या के राम मंदिर परिसर में ही संग्रहालय बनाने के निर्देश दिए हैं। जिससे राम मंदिर के साथ ही देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानकारी ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध हो सके।

संग्रहालय में प्रसिद्ध मंदिरों की मिलेगी जानकारी-

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के साथ ही योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यहां विशेष संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। इसमें देशभर के बड़े मंदिरों के इतिहास वास्तुकला तथा उनके बारे में तमाम जानकारियों को एक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा संग्रहालय के निर्माण को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। संग्रहालय को 12 दीर्घाओं में विभाजित किया जाएगा। यह दीर्घाएं मंदिरों के वैज्ञानिक और दार्शनिक पहलू के साथ ही कर्म और श्रद्धा की भावना भी जगायेंगी। गौरतलब है कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है। सनातन धर्म किसी एक विशेष समुदाय तक सीमित नहीं है। यह एक व्यापक विचारधारा वाली समझ है।  ऐसे पूजा आराधना अपने इष्ट से जुड़ने के कई मार्ग हैं। भारत के कोने कोने में फैले असंख्य मंदिरों के जरिए सनातन धर्म और इसकी विविधता  को सदियों से अभिव्यक्ति मिलती रही है।

युवा पीढ़ी को मंदिरों की उपयोगिता जाएगी बतायी- 

उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक वास्तुकला की दृष्टि से भारतीय मंदिर बेजोड़ माने जाते हैं। इसीलिए प्रेदेश सरकार ने अयोध्या में इस संग्रहालय के निर्माण का फैसला किया है। संग्रहालय के बनने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को श्री राम मंदिर के साथ-साथ संग्रहालय में मौजूद देश के सबसे बड़े मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही युवा पीढ़ी को मंदिरों की उपयोगिता के बारे सरकार बताएंगी।  

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें