बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 3 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 3 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 3 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 3 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 3 घंटे पहले

लखनऊ से कैलाश पर्वत जाना हुआ आसान, 38 भारतीयों ने पहली बार किए कैलाश के हवाई दर्शन

Blog Image

पवित्र कैलाश मानसरोवर के दर्शन करना भारतीयों के लिए अब आसान हो गया है। पहली बार 38 भारतीयों ने कैलाश मानसरोवर के हवाई दर्शन किए। 2019 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीयों के कैलाश मानसरोवर दर्शन संभव हो पाए हैं। नेपाल से एक फ्लाइट ने उड़ान भरकर कैलाश मानसरोवर तक का सफर तय किया और श्रद्धालुओं को पवित्र पर्वत के दर्शन कराए। इस यात्रा में नेपालगंज से 38 भारतीयों के साथ एक चार्टर्ड विमान से कैलाश मानसरोवर के लिए उड़ान भरी, और यह इस तरह की पहली पर्वतीय उड़ान थी। इस उड़ान में सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र कैलाश-मानसरोवर पर्वत के दर्शन किए। 27 हजार फीट की ऊंचाई से श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। फ्लाइट से मान सरोवर का नज़ारा देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए।

ट्रिप टूटेम्पल्स ने शुरू की है यह सेवा- 

आपको बता दें कि ट्रिप  टूटेम्पल्स ने सिद्धार्थ हाइपिटैलिटी और श्रीएयरलाइन के साथ मिलकर इस सेवा की शुरुआत की है। ट्रिप टूटेम्पल्स के सीईओ विकास मिश्रा के मुताबिक इस हवाई सेवा से भारतीयों के कैलाश मानसरोवर पर्वत के दर्शन करना आसान हो गया है। इस सेवा में सभी यात्रियों को विमान में विंडो सीट ही दी जाती है ताकि सभी को कैलाश पर्वत के दर्शन करने में कोई दिक्कत न हो।उन्होंने बताया कि विमान के अंदर यात्रियों के पहुंचने पर उनके ऊपर पवित्र कैलाश मानसरोवर का जल छिड़कर उनका स्वागत किया जाता है। प्लेन में भगवान भोलेनाथ के भजन सुनाए जाते हैं। साथ ही सभी को प्रसाद भी दिया जाता है।

लखनऊ से कैसे किए जा सकते हैं दर्शन-  

जब हमने कंपनी के सीईओ विकास मिश्रा से पूछा कि लखनऊ से कैलाश मानसरोवर के दर्शन कैसे किए जा सकते हैं और इसमें कितनी खर्चा आएगा तो उन्होंने बताया कि लखनऊ से पहले यात्रियों को 5 घंटे की यात्रा सड़क मार्ग से करके उनको नेपालगंज पहुंचाया जाता है। जहां पर उनको होटल में रहने की व्यवस्था की जाती है, जिसके बाद वहां से डेढ़ घंटे की फ्लाइट के जरिए पवित्र मानसरोवर पर्वत के दर्शन कराए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस पहली यात्रा में देशभर के 38 यात्री शामिल हुए थे। कंपनी के सीईओ के मुताबिक लखनऊ से कैलाश मान सरोवर पर्वत की यात्रा का खर्च 50 हजार रुपये आता है इसमें जीएसटी अलग से देना होगा।  फरवरी मार्च में कंपनी दूसरी यात्रा प्लान कर रही है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें