बड़ी खबरें

भारत का नया रिकॉर्ड, रैंकिंग में 54 संस्थान शुमार 18 घंटे पहले दिल्ली में डरा रहा कोरोना, आज दो महिलाओं की मौत 18 घंटे पहले 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:प.बंगाल के कालीगंज में 60% वोटिंग; पंजाब के लुधियाना में 41% मतदान 14 घंटे पहले

सीएम योगी आज देव दीपावली का करेंगे उद्घाटन, 70 देशों के राजदूत देखेंगे वैभव आयोजन

Blog Image

सीएम योगी आदित्यनाथ आज काशी में देव दीपावली का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस अवसर 70 देशों के राजदूतों के आने के साथ साथ आठ से नौ लाख पर्यटकों के आने की संभावना है। देव दीपावली पर घाटों और कुंडों पर गाय के गोबर से बने एक लाख से ज्यादा दीप जलेंगे। गंगा घाटों को तिरंगा स्पाइरल लाइटिंग थीम पर सजाया गया है। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर को विशाखापट्टनम के एक भक्त ने 11 टन फूलों से सजा रहे हैं। यह बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। 

सीएम योगी देव दीपावली का करेंगे उद्घाटन-

आपको बता दे कि काशी की देव दीपावली का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 5 पांच बजे नमो घाट से करेंगे। यहां मुख्यमंत्री 70 देशों के राजदूत और विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पहला दीप जलाएंगे। इसके बाद बाकी घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन शुरू होगा। यहां से मेहमानों के साथ वे क्रूज पर सवार होकर घाटों के अप्रतिम छटा निहारने के लिए निकलेंगे। करीब सवा छह बजे सीएम का क्रूज दशाश्वमेध घाट के सामने पहुंचेगा और मनमोहक गंगा आरती के साक्षी बनेंगे।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर में वाराणसी पहुंचेंगे। शाम 4 बजे नमो घाट पर मेहमानों का स्वागत करेंगे। इसके बाद, मेहमानों के साथ चेतसिंह घाट पर लेजर व प्रोजेक्शन शो देखेंगे। रात 8:30 बजे नमो घाट से वापस लौटेंगे। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर 85 घाटों पर 12 लाख और जन सहभागिता से लगभग 21 लाख से अधिक दीप काशीवासी घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर जलाएंगे। पर्यटक गंगा पार रेती पर शिव के भजनों के साथ क्रैकर्स शो का भी आनंद ले सकेंगे। गंगा द्वार पर लेजर शो के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम पर आधारित काशी का महत्व और कॉरिडोर के निर्माण संबंधित जानकारी लेजर शो के माध्यम से दिखाई जाएगी।

दो करोड़ के देसी-विदेशी फूलों से सजे घाट व मंदिर-

दीपावली पर फूलों की मांग बढ़ने का मुख्य कारण है कि यह काशी का एक प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार पर लोग पूजा-पाठ और घरों की सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल करते हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार फूलों की मांग 30 प्रतिशत अधिक होने का कारण लोगों की आय में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में सुधार है। बता दे कि इस बार देव दीपावली पर दो करोड़ रुपये से अधिक के देसी-विदेशी फूलों की खपत होगी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को विशाखापट्टनम के एक भक्त 11 टन फूलों से सजा रहे हैं। यह सजावट मंदिर परिसर के सभी हिस्सों में की जा रही है। 

इसमें मंदिर का मुख्य मंदिर और घाटों को को शामिल किया जाएगा। इस सजावट में गुलाब, चमेली, गेंदा, और अन्य कई तरह के फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस दीपोत्सव में देश-विदेश से लाखों भक्त शामिल होगें। दीपोत्सव में मंदिर परिसर में लाखों दीपक जलाए जाते हैं। यह एक अद्भुत दृश्य होता है। इस बार इस ओयजन का वैभव नजार देखने को मिलेगा। देव दीपावली काशी के एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है। यह त्योहार भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। इस त्योहार पर लोग भगवान शिव से सुख, समृद्धि, और शांति की कामना करते हैं।

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें