बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 15 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 15 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 13 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 13 घंटे पहले

जल्द ही विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी बनेगा अयोध्या

Blog Image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) बुधवार की शाम दो दिवसीय यात्रा पर अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने के बाद उन्होंने दर्शन पूजन किया और उसके बाद विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का स्वरूप जल्द ही बदलेगा और इसे विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी बनाया जाएगा। सीएम ने अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ 31 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने 263 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की ‌। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने कई परियोजनाएं लाई गई, जिसको मुख्यमंत्री ने देखा।

हनुमानगढ़ी में योगी ने किए दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब अयोध्या पहुंचे तो उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन पूजन किए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री ने आराध्य के दर्शन के उपरांत परिक्रमा की। इस पूरी दर्शन के दौरान सीएम ने किसी संत से भेंट मुलाकात नहीं की और इसके बाद रामलला का दर्शन कर आरती उतारी।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें