बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 5 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 5 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 5 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 5 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 5 घंटे पहले

प्रदेश में बनेंगे 69 खेलो इंडिया सेंटर, खेलमंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे उद्घाटन

Blog Image

उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने  69 खेलो इंडिया सेंटर बनाने की योजना का खाका तैयार कर लिया है। आगामी 28 जुलाई को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित समारोह में सभी सेंटरों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इनमें से एथलेटिक्स के सबसे ज्यादा 28 जिलों में सेंटर बनाए जाएंगे। दूसरे नंबर पर हॉकी का नाम है जिसके 13 जिलों में सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इस योजना के तहत राजधानी लखनऊ में हॉकी का सेंटर बनना प्रस्तावित है। इन सेंटरों को उन 69 जिलों में स्थापित किया जा रहा है, जहां खेल विभाग के अपने खेल मैदान हैं। योजना को केंद्रीय खेल मंत्रालय की खेलो इंडिया योजना के तहत बनाया जा रहा है। जहां खिलाड़ियों को संबंधित खेल की उच्चस्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी। 

खेलो इंडिया सेंटर बनाने से जिले के खेलों का होगा विकास-

अपर मुख्य सचिव खेल डॉ नवनीत सहगल ने यह जानकारी देते हुए बताया है, कि 69 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर बनाए जाने से यहां के खेलों का भविष्य बेहतर होगा। जिलेवार प्रचलित खेलों को ही खेलो इंडिया सेंटर बनाने की योजना में शामिल किया गया है। ताकि उन खेलों को प्रोत्साहन दिया जा सके। उन्होंने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 28 जुलाई को लखनऊ आकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम से सभी सेंटरों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, साथ ही खिलाड़ियों को संबोधित भी करेंगे। इसके लिए खेल विभाग और लखनऊ की ओर से तैयारी की जा रही है। जल्द ही समारोह का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

 62 खिलाड़ियों को दी जाएगी 32.50 लाख की धनराशि- 

शासन की ओर से प्रदेश के 62 खिलाड़ियों को 32.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। खिलाड़ियों को फेलोशिप के तहत यह धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। यह धनराशि खिलाड़ियों को एकलव्य क्रीड़ा कोष से उपलब्ध कराई जाएगी। बापू भवन में मंगलवार को एकलव्य क्रीड़ा कोष की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर मुख्य सचिव खेल डॉ नवनीत सहगल ने कहा कि खेल एवं खिलाड़ी के प्रोत्साहन के तहत, खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 25 खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को फेलोशिप दिए जाने पर निर्णय लिया गया है। 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें