बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 5 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 5 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 5 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 5 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 5 घंटे पहले

यूपी के 2 करोड़ से अधिक बच्चे बने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के गवाह, पहली बार शाम को खोले गए स्कूल

Blog Image

भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जहां देश सहित पूरी दुनिया की नज़रें थीं वहीं उत्तर प्रदेश के स्कूलों में इसका लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाने की खास व्यवस्था की गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में इसे लेकर बुधवार को काफी उत्साह दिखाई दिया लगभग दो करोड़ से अधिक बच्चों ने इस चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देखा। 

स्कूलों में की गई थी सीधे प्रसारण की व्यवस्था- 

शासन ने इस खास दिन के लिए पहली बार शाम को विद्यालयों को खोलने और स्कूलों में विशेष सभा का आयोजन किया गया था। स्कूलों में चंद्रयान-3 के सीधा प्रसारण के लिए प्रोजेक्टर, टीवी की व्यवस्था की गई। वहीं स्मार्ट क्लास व लैपटॉप पर भी इसे बच्चों को दिखाने की व्यवस्था की गई थी। इसे लेकर बच्चों और शिक्षकों में भी काफी उत्साह दिखा। बच्चों को क्लास में चंद्रयान और आने वाले दिनों में इससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। 

विज्ञान क्षेत्र में बच्चों को मिलेगी प्रेरणा-

कल शाम को इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनते हुए बच्चों और टीचर्स ने भारत की सफलता पर खुशियां मनाई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के मुताबिक प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया गया। इससे भविष्य के वैज्ञानिकों न सिर्फ मिशन से जुड़ी बारीक जानकारी मिली बल्कि वह आगे इससे जुड़ने व विज्ञान के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने इस विशेष आयोजन के लिए सभी शिक्षकों का आभार जताया।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें