बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 3 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 2 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 41 मिनट पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 40 मिनट पहले

महिला सशक्तिकरण की नई पहल, गोंडा में बनेगा प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे

Blog Image

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत, गोंडा जनपद में प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे खोला जाएगा। यह कैफे 22 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर खोला जाएगा। आपको बता दें कि मिशन शक्ति कैफे का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इन महिलाओं को कैफे के संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैफे में विभिन्न प्रकार के व्यंजन और पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे। कैफे से होने वाली आय का उपयोग महिलाओं के विकास और कल्याण के लिए किया जाएगा।

 महिलाओं को समर्पित होगा कैफे-

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में महिला सशक्तिकरण और छात्र-छात्राओं के लिए पोषक भोजन सुनिश्चित करने के लिए एक नई पहल की जा रही है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के मुताबिक इसे 22 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर सरकारी सहायता प्राप्त लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे शुरू किया जाएगा। यह कैफे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। इन महिलाओं को कैफे के संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैफे में विभिन्न प्रकार के व्यंजन और पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे, जो छात्र-छात्राओं के लिए पोषक और साफ-स्वच्छ होंगे।

इस पहल से महिलाओं को होगा आर्थिक लाभ-

सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेंगी। इसके साथ ही, इससे महिलाओं को सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। कैफे से होने वाली आय का उपयोग महिलाओं के विकास और कल्याण के लिए किया जाएगा। 

महिलाओं को नवदेवी सम्मान-

पीएम मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में 11 हजार कन्याओं को शहीदे आजम सरदार सिंह इंटर कॉलेज में कन्या भोज कराया जाएगा। इस दौरान इन सभी बेटियों को पोषण पोटली और हाइजीन किट भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों  के आधार पर 9 अलग-अलग क्षेत्रों जैसे पुलिस, उद्यमी, शिक्षा, स्वास्थ्य कृषि एवं स्वयं सहायता समूह, पंचायती राज, कला एवं एनजीओ में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नव देवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें