बड़ी खबरें

उत्तराखंड के बाद हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा:कैलाश यात्रा रुकी 3 घंटे पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बारिश से सड़कों पर भरा पानी 3 घंटे पहले रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.5% पर बरकरार; अगस्त एमपीसी बैठक के बाद बोले गवर्नर संजय मल्होत्रा 3 घंटे पहले लोकसभा-राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित; पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी गई श्रद्धांजलि 3 घंटे पहले Bareilly में सीएम योगी बोले- 2017 से पहले नौकरियों की होती थी डकैती, चाचा-बबुआ करते थे वसूली 2 घंटे पहले

लखनऊ मेट्रो ने बनाया रिकॉर्ड, 21 लाख यात्रियों ने की यात्रा

यूपी में लखनऊ मेट्रो (Lucknow Metro) ने गर्मी के इस सीजन में अपने ही पुराने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस साल मई में 21 लाख के लगभग यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2022 के दिसंबर महीने में मेट्रो ने रिकॉर्ड बनाया था। तब लगभग 20 लाख से अधिक यात्रियों ने लखनऊ मेट्रो में सफर किया था। आंकड़ों के अनुसार मई के महीने में 20,93,076 लोगों ने मेट्रो को सफर के लिए चुना। जबकि 2022 के दिसंबर में 20,47,499 यात्री मेट्रो में सफर किए थे। लखनऊ मेट्रो ने अपने इस कारनामे से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सुपर सेवर और गो स्मार्ट कार्ड यूजर्स को वाटर पार्क जाने पर छूट 

लखनऊ मेट्रो अपने रेगुलर पैसेंजर के लिए सुपर सेवर और गो स्मार्ट कार्ड देता है। इससे यात्रियों को यात्रा में छूट तो मिलती ही है। इसके अतिरिक्त शहर के प्रसिद्ध वॉटर पार्क जैसे आनंदी मैजिक वर्ल्ड और आनंदी वाटर पार्क के एंट्री में छूट मिलती है। यही नहीं  शहर के कुछ गिने-चुने फूड रेस्टोरेंट में भी मेट्रो कार्ड धारकों को खाने-पीने पर कुछ प्रतिशत तक की छूट मिलती है। लखनऊ मेट्रो के इस उपलब्धि पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक, सुशील कुमार ने कहा कि “लखनऊ मेट्रो में तेजी से यात्रियों की बढ़ती संख्या अच्छी संकेत है"। इससे मेट्रो का उद्देश्य पूरा हो रहा है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें