बड़ी खबरें

उत्तराखंड के बाद हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा:कैलाश यात्रा रुकी 3 घंटे पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बारिश से सड़कों पर भरा पानी 3 घंटे पहले रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.5% पर बरकरार; अगस्त एमपीसी बैठक के बाद बोले गवर्नर संजय मल्होत्रा 3 घंटे पहले लोकसभा-राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित; पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी गई श्रद्धांजलि 3 घंटे पहले Bareilly में सीएम योगी बोले- 2017 से पहले नौकरियों की होती थी डकैती, चाचा-बबुआ करते थे वसूली 2 घंटे पहले

देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में चौथे स्थान पर IIM लखनऊ, एक साल में 17 पायदान की बढ़त

Blog Image

IIM लखनऊ ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रतिष्ठित फाइनेंशियल टाइम्स की मास्टर्स इन मैनेजमेंट 2024 रैंकिंग में IIM लखनऊ को वर्ल्डवाइड 55वीं रैंक प्राप्त हुई है। खास बात यह है कि भारत के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में IIM लखनऊ चौथे स्थान पर है। यानी, देश में सिर्फ तीन अन्य संस्थान IIM लखनऊ से बेहतर रैंक हासिल करने में सफल रहे हैं। इन संस्थानों में एसपी जैन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रिसर्च (SPJIMR), IIM अहमदाबाद और IIM बैंगलोर शामिल हैं।

20 मानकों पर हुआ मूल्यांकन-

फाइनेंशियल टाइम्स की ग्लोबल रैंकिंग में विभिन्न श्रेणियों के 20 मानकों पर संस्थानों का मूल्यांकन किया जाता है। इनमें करियर प्रगति, विविधता मेट्रिक्स, अंतरराष्ट्रीय अवसर और प्रोग्राम असेसमेंट जैसे महत्वपूर्ण मानक शामिल हैं। इस रैंकिंग में पूर्व छात्रों के फीडबैक के साथ-साथ बिजनेस स्कूल द्वारा दी गई सांख्यिकीय जानकारी का भी उपयोग किया जाता है।

एक साल में 17 स्थानों का सुधार-

पिछले साल, यानी फाइनेंशियल टाइम्स 2023 की रैंकिंग में IIM लखनऊ को 72वां स्थान मिला था। केवल एक वर्ष के भीतर संस्थान ने 17 स्थानों की छलांग लगाई है, जो इसकी बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और मजबूत शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

देश के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों की रैंकिंग-

संस्थान भारतीय रैंक     वैश्विक          रैंक
SPJIMR         1           35
IIM अहमदाबाद          2          39
IIM बैंगलोर          3          41
IIM लखनऊ          4          55
IIM कोलकाता          5          56

 

IIM लखनऊ की यह छलांग न केवल संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रदर्शित करती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहा है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें