बड़ी खबरें

पाकिस्तान सीमा के पास हवाई अभ्यास करेगी भारतीय वायु सेना 12 घंटे पहले पाकिस्तान से तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में होगी मॉक ड्रिल 12 घंटे पहले अशांत बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के वाहन पर हमला, मेजर सहित मारे गए 6 जवान 12 घंटे पहले लखनऊ-कौशांबी में युद्ध के दौरान बचने की दी गई ट्रेनिंग 12 घंटे पहले लखनऊ मेट्रो फेज-2 को मिली PIB की सहमति:कैबिनेट से मंजूर हो सकता है बजट 12 घंटे पहले

12 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा IIIT लखनऊ का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति होंगी शामिल

Blog Image

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) लखनऊ का दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर, 2023 को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगी। ऐसे में दीक्षांत समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

12 दिसंबर को होगा आयोजन-

आपको बता दे कि IIIT लखनऊ का ये दूसरा कॉन्वोकेशन होगा। इस कॉन्वोकेशन को 12 दिसंबर, 2023 को गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 315 मेधावियों को डिग्री और मेडल दिया जाएगा। इससे पहले अप्रैल 2022 में संस्थान का पहला कॉन्वोकेशन आयोजित किया गया था। कॉन्वोकेशन एक शैक्षणिक संस्थान का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होता है। इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों को डिग्री और मेडल प्रदान किए जाते हैं।

मुख्य अतिथि रुप में आएंगी राष्ट्रपति-

वहीं IIIT लखनऊ के निदेशक प्रो.अरुण मोहन शैरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिसंबर को 10:40 से संस्थान के दूसरे कॉन्वोकेशन समारोह का आगाज होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होगी। गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें