बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 5 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 5 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 5 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 5 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 5 घंटे पहले

हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान, कहा-हमास का समर्थन करने वाले को जेल भेजना हमारा काम

Blog Image

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यूपी में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लोगों को यह समझना चाहिए कि भारत सबसे ज्यादा आतंकवाद से पीड़ित रहा है।  जो भी लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं उन्हे बस यही सोचना चाहिए कि वह आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। सभी लोगों को आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। भारत में हमास के समर्थन में सड़क पर उतरे लोगों से संबंधित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क पर उतरना उनका काम है और जेल भेजना हमारा काम है। जो लोग सड़क पर उतर रहे हैं उन्हें जेल भेज देना चाहिए। 

 मां विंध्यवासनी का किया दर्शन-पूजन-

आपको बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा ने आज मां विंध्यवासनी का दर्शन-पूजन किया। मंदिर से बाहर निकलने पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बहुत दिन से मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का मन था। समय मिलने पर आज मां की सेवा का मौका मिला। उन्होंने कहा कि दर्शन-पूजन कर उन्होंने देश के मंगल की कामना की प्रार्थना की है। अमावस्या तिथि पर आज दोपहर करीब दो बजे असम के मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किया।

केंद्रीय मंत्री ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत-

दोपहर दो बजे पुरानी वीआईपी रोड से पहुंचे मुख्यमंत्री का स्वागत केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, ने पुष्प गुच्छ देकर किया। इसके बाद उन्होंने मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में पूजन सामग्री के साथ पहुंचकर विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। पूजन के पश्चात मंदिर की परिक्रमा कर निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर का अवलोकन किया। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें