बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 5 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 5 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 5 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 5 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 5 घंटे पहले

'वर्ल्ड एग डे' पर मिलिए गाजियाबाद के दंपति से, जो खास मुर्गियों को पाल कर बन गया मालामाल

Blog Image

आज 13 अक्टूबर को विश्वभर में वर्ल्ड एग डे के रूप में मनाया जाता है। इसको मनाने का मकसद लोगों को अंडे के फायदे के बारे में बताना है। अंडा जोकि आपको स्वस्थ रखता है बल्कि व्यापार के लिहाज से ये अच्छा मुनाफा भी देता है। आज हम आपको एक ऐसे दंपति के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने मुर्गी पालन कर तगड़ा मुनाफा कमाया है।

गजियाबाद के डसना के एक गांव में रहने वाले दंपति कड़कनाथ मुर्गियों के अंडे बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। पिछले तीन वर्षों से यह दंपति इन अंडों को बेंच रहे हैं। खास बात यह है कि कड़कनाथ की मुर्गियों के अंडे आम अंडों से रूप, रंग और न्यूट्रीशन के मामलों में काफी अलग होते हैं। इसलिए इन अंडों की कीमत और डिमांड दोनों ज्यादा है। ये दंपति राजकुमार और राजकुमारी किसान हैं दोनों खेतों में हरी सब्जियों को उगाते है। इसके अलावा कड़कनाथ की मुर्गी और इसके अंडे को बेचते भी है।

30 रूपये का  बिकता है एक अंडा-

किसान राजकुमार का कहना है कि शौक़ीन तौर पर मुर्गी पालन शुरू किया था लेकिन धीरे-धीरे इसमें अच्छा मुनाफा आने लगा। ये सभी अंडे फार्म पर जाते है। एक अंडा 30 रूपये का बिकता है। मार्केट में इन अंडो की  काफी डिमांड है जिससे इनकी समय से पूर्ति नहीं हो पाती है। वहीं राजकुमारी ने बताया की 100 मुर्गी  इस व्यवसाय की शुरुआत की गई थी और अब  300 से ज्यादा मुर्गियां उनके पास हैं। एक अंडो की क्रैट 900 रूपये की हो जाती है।

मुर्गी पालन में चुनौती-

राजकुमारी ने बताया की इन मुर्गियों के पालन में काफी चुनौती का सामना करना पड़ा, जैसे की अब सर्दियों में इन मुर्गियों के लिए हीटर लगाना होगा और गर्मियों में इनके लिए पंखे की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा इनको हैल्थी फीड भी दिया जाता है ताकि ये बीमार ना पड़े। इसके साथ ही इनको बिल्ली और कुत्तों से भी बचाना पड़ता है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें