बड़ी खबरें

बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से शनिवार तक मांगी जानकारी 18 घंटे पहले PM मोदी गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे:SCO समिट में शामिल होंगे; मोदी 11 साल में 5 बार चीन जा चुके हैं 18 घंटे पहले उत्तरकाशी में जलप्रलय: मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...राहत-बचाव कार्यों में जुटे 225 से अधिक जवान 16 घंटे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA को शिंदे का बिना शर्त समर्थन, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद एलान 15 घंटे पहले

यूपी में नहीं थम रहा डेंगू,  20 हजार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में मिले 388 नए मरीज

Blog Image

उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के मामलों में आई तेजी लगातार जारी है। 24 घंटे में प्रदेशभर में 388 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मरीज लखनऊ और कानपुर में हैं। इसी के साथ प्रदेश भर में  डेंगू के कुल केस की संख्या 20 हजार 1 हो गई है। 

राजधानी लखनऊ के बिगड़े हालात-

इस समय सबसे ज्यादा बिगड़े हालात राजधानी लखनऊ के हैं।  यहां पिछले 24 घंटे में 41 नए केस मिलने के साथ ही इस सीजन में अब तक 1817 संक्रमित मिले हैं। वहीं कानपुर में 25 केस के साथ कुल 1278 संक्रमित हैं। इसके अलावा वेस्ट यूपी के भी  कुछ जिलों में डेंगू के मामले में इजाफा हो रहा है। इससे पहले लखनऊ में गुरुवार को डेंगू से  3 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक 6 साल का मासूम भी शामिल हैं। लखनऊ के ज्यादातर अस्पतालों के डेंगू वार्ड फुल हो चुके हैं। मेदांता में 100 से ज्यादा डेंगू मरीज भर्ती हैं। इनमें से 24 से अधिक मरीज ICU में हैं, वहीं 15 से ज्यादा मरीज वेंटिलेटर पर हैं। कुछ ऐसे ही हालात अपोलोमेडिक्स के हैं।

इन जिलों में सबसे ज्यादा संक्रमित-

आपको बता दें कि प्रदेश में लखनऊ और कानपुर के अलावा 24 घंटे में सबसे ज्यादा डेंगू के केस रामपुर में हैं। यहां एक दिन में 30 मरीज के साथ अब तक कुल 774 केस हैं। इसके अलावा बरेली में 18 घंटे में मरीज के साथ 1 हजार 59 केस हैं। वहीं मुरादाबाद में कुल 1217 केस हैं। मेरठ में 1060 केस, गाजियाबाद में 966 और गौतमबुद्ध नगर में 944 केस हैं। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें