बड़ी खबरें

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हुआ अरेस्ट 5 घंटे पहले पाकिस्तान का दावा- भारत में किया साइबर अटैक, हैक की रक्षा से जुड़ी वेबसाइट 5 घंटे पहले वित्त मंत्री की ADB अध्यक्ष से मुलाकात, पाक को फंड में कटौती की मांग 5 घंटे पहले भारत ने कश्मीर में दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में शुरू किया काम 5 घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन, आतंकी हमले की निंदा की 5 घंटे पहले

मदुरै ट्रेन हादसे में सीतापुर के 2 लोगों की मौत, 8 अन्य के घायल होने की पुष्टि

Blog Image

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास जिस रेल कोच में आग लगी उसमें सीतापुर के 10 लोगों के मौजूद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि  इन सभी की बुकिंग विजय लक्ष्मी नगर स्थित भसीन टूर एंड ट्रैवेल्स से की गई थी। 17 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक यह यात्रा प्रस्तावित थी। इस हादसे में जिले के शत्रु दमन सिंह (65) की मौत की सूचना मिली है। इसके साथ ही जिले की आदर्श नगर निवासी मिथिलेश (50)भी इसी ट्रेन में थीं उनकी भी मौत की पुष्टि हुई है। उन्हें आज रामेश्वरम के दर्शन करने थे लेकिन इस हादसे की खबर आ गई।

खबर मिलते ही घर में पसरा मातम-

हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मिथिलेश के दामाद ने बताया कि शनिवार को ट्रेन रामेश्वरम पहुंचती। उनकी सास रामेश्वरम दर्शन के लिए काफी उत्साहित थीं लेकिन हमें हादसे में उनके गंभीर रूप से घायल होने की बात पता चली थी। हमलोग लगातार कंट्रोल रुम से संपर्क में हैं। हम लोगों को बाद में उनकी मौत की खबर पता चली जिसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। हादसे में मिथिलेश के पति शिव प्रताप भी घायल हैं। इसी तरह शत्रुदमन की पत्नी भी घायल हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। सीतापुर जिले के नीरज मिश्रा व उनकी पत्नी सरोजनी गंभीर रूप से घायल हैं। शिवप्रताप की साली सुशीला सिंह भी गंभीर घायल हैं।

कोच में सीतापुर के ये लोग थे मौजूद-

ट्रेन के जिस कोच में आग लगी उसे सीतापुर से ही बुक किया गया था। इस कोच में सीतापुर के-शत्रुदमन सिंह, सुशीला सिंह, शिव प्रताप सिंह, मिथिलेश सिंह, अशोक प्रजापति, अलका प्रजापति, नीरज मिश्रा और उनकी पत्नी सरोजनी मिश्रा मौजूद थीं। 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें